कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका, पंकज संघवी और अंतर सिंह दरबार भी बीजेपी में | before lok sabha election 2024 congress leader pankaj sanghvi and antar singh darbar join bjp | News 4 Social h3>
शुक्रवार को भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बार फिर हलचल हुई। शुक्रवार को इंदौर से आए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के इन नेताओं में पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार और इंदौर के कांग्रेस नेता पंकज संघवी सहित कई नेता भाजपा में आ गए।
संबंधित खबर
पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित 15 दिग्गज नेता भाजपा में
BJP में जाने को तैयार हैं 5 शहरों के कई Congress नेता, यह है जोड़-तोड़ का फार्मूला
सामान्य कार्यकर्ता को बना दिया सीएम
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां सामान्य कार्यकर्ता को भी मौका दिया जाता है। मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास पिछले दस सालों में हुआ ऐसा कभी नहीं हुआ। लोकसभा चुनावों में हमारी ताकत रोज परिवार के बढ़ने से बढ़ती जा रही है और हम सभी 29 लोकसभा की सीटें जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे।
वीडी बोले- अपना परिवार ही लगेगा
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज मालवा के दो दिग्गज नेता अंतर सिंह दरबार और पंकज सिंघवी पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में शामिल होकर उन्हें अपने परिवार की तरह लगेगा। हमारा जो इस समय बूथ विजय अभियान चल रहा है उसमें एक साथ मिलकर हर बूथ पर मोदी और हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
यह लोग हुए भाजपा के
शुक्रवार को इंदौर के महू से कांग्रेस के पूर्व विधायकअंतरसिंह दरबार, वरिष्ठ नेता पंकज सिंघवी, धामनौद नगरपालिका अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्यप्रदेश कांग्रेस पान उत्पादक व व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौरसिया एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन की प्रदेश महासचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, रीवा मऊगंज के नगरपरिषद अध्यक्ष ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, हनुमना नगरपरिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के कांग्रेस जिला संगठन मंत्री अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार, वरिष्ठ चिकित्सक एवं विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय टोली के मध्यभारत क्षेत्र प्रन्यासी (ट्रस्टी) डॉ. वाणी अहलूवालिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News