कांग्रेस की दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली आज: कार्यकर्ताओं का रामलीला मैदान पहुंचना शुरू; खड़गे-राहुल शामिल होंगे h3>
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देशभर से आए कार्यकर्ताओं का दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचना शुरू हो गया है।
कांग्रेस की रविवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली है। रैली का नाम वोट चोर गद्दी छोड़ रैली रखा गया है। इसके जरिए पार्टी देश में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपने अभियान को और तेज करेगी। देशभर से आए कार्यकर्ताओं का रामलीला मैदान पहुंचना शुरू हो गया है।
रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संबोधन की संभावना है। साथ ही महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रह सकती है।
पार्टी के अनुसार, सभी वरिष्ठ नेता पहले कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में जुटेंगे और फिर बस से रामलीला मैदान पहुंचेंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा-
राहुल गांधी ने सबूतों के साथ इस मुद्दे को उठाया है। रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा।
दरअसल, राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप में अब तक तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को मोदी सरकार की “B टीम” भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं और रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं।
9 दिसंबरः संसद में राहुल बोले- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती
राहुल गांधी ने 9 दिसंबर को लोकसभा में कहा था कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है।
3 मांगें रखीं, कहा- EVM देखने दी जाए
1. मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए।
2. CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए।
3. चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए। वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती।
3 सवाल पूछे
1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया।
2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता।
3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए।
राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं
4 नवंबरः राहुल बोले- बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी
राहुल गांधी ने 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बिहार में हरियाणा की ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
18 सितंबर: राहुल ने ECI प्रमुख पर लगाए वोट चोरों की रक्षा करने के आरोप
राहुल ने 18 सितंबर को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति को भी मंच पर बुलाया, जिसका दावा था कि उसका नाम हटाया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को कहा था- ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं।’ राहुल ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए। पढ़ें पूरी खबर…
7 अगस्त- राहुल ने वोटर लिस्ट में अवैध नाम जोड़ने के आरोप लगाए
राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
——————————
ये खबर भी पढ़ें….
SIR के खिलाफ दिल्ली में रैली करेगी कांग्रेस:खड़गे बोले- हम वोटर्स को हटाने की कोशिश का विरोध करेंगे
कांग्रेस ने 12 राज्यों में SIR को लेकर बैठक की। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। पार्टी दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान पर SIR के खिलाफ रैली करेगी। मंगलवार की बैठक में केसी वेणुगोपाल, संबंधित राज्यों के कांग्रेस प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें…
