कलियासोत डेम में मड रैली का रोमांच: कीचड़ में गाड़ियों ने दिखाया दम; अच्छी बारिश की कामना में भगवान शिव का किया पूजन – Bhopal News h3>
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मड रैली।
स्पोर्ट्स प्रमोटर्स ग्रुप ने शनिवार को कलियासोत डेम स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से शिव पूजन और पौधारोपण किया। कार्यक्रम में इस बार विशेष आकर्षण मड रैली रही, जिसमें 6 से अधिक फोर व्हीलर वाहनों ने कीचड़ में उतरकर दमखम दिखाया।
.
रैली के दौरान कई गाड़ियां कीचड़ में फंस गईं, जिन्हें ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं अन्य वाहनों ने कीचड़ में शानदार करतब कर मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का भी संदेश दिया गया।
लोगों ने भी लिया एडवेंचर का लुत्फ।
समिति सदस्यों ने बताया कि पहले जब डेम में शटर नहीं लगे थे, तब इस क्षेत्र में हर साल गर्मियों में मड चैलेंज रैली का भव्य आयोजन होता था। भोपाल व आसपास के जिलों से हजारों लोग इसे देखने आते थे। अब जबकि डेम में शटर लगे हैं और जलभराव बना रहता है, रैली का आयोजन चुनौतीपूर्ण हो गया है, लेकिन परंपरा को जीवित रखने के लिए समिति प्रयासरत है।
पूजा और रैली के बाद मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया और पर्यावरण बचाने की शपथ ली गई। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बारिश की उम्मीद में सिर्फ प्रार्थना न करें, बल्कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर ए. एस. सिंहदेव, बाबा रॉबिन दत्ता, राजन देब, सर्वेश दुबे, नीरज गुलाटी, सरन भंडारी, सुदीप दास, अरविंद, तुषार, जमीर, सायन देव, कपिल कुशवाह, मोइन खान एवं सूरज बागजाई सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।
तस्वीरों में देखें रोमांच…
कलियासोत डेम स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से शिव पूजन।
कीचड़ से निकलती जीप।
कीचड़ में फंस गई जीप, जिसे बाद में ट्रेक्टर की मदद से निकाला गया।
थार के साथ भी कलियासोत डेम में किया रोमांच।
सभी ने किया एंजॉय।
भोपाल में 15 जून को ‘रफ रोड रिबेल्स–डर्ट बाइक चैलेंज
शहर में एडवेंचर बाइकिंग के शौकीनों के लिए एक बार फिर धमाकेदार इवेंट होने जा रहा है। 15 जून को ‘रफ रोड रिबेल्स – भोपाल डर्ट चैलेंज’ का आयोजन थ्रोटल एरिना, बेरसिया रोड (टोल प्लाजा के बाद) में किया जाएगा। इससे पहले भी यह इवेंट सफलतापूर्वक हो चुका है और हर बार शहर के युवाओं में इसकी खासी लोकप्रियता देखी गई है। बता दें कि इस ईवेंट को देखने के लिए हजारों शहरवासी पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
