Advertising
<

करुण नायर टेस्ट टीम से बाहर होने पर निराश: बोले- मैं इससे ज्यादा बेहतर का हकदार था, रणजी में जड़े 174 रन

0
करुण नायर टेस्ट टीम से बाहर होने पर निराश:  बोले- मैं इससे ज्यादा बेहतर का हकदार था, रणजी में जड़े 174 रन

करुण नायर टेस्ट टीम से बाहर होने पर निराश: बोले- मैं इससे ज्यादा बेहतर का हकदार था, रणजी में जड़े 174 रन

स्पोर्ट्स डेस्क15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के दूसरे राउंड में गोवा के खिलाफ नाबाद 174 रन बनाए।

कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर ने टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर पर भड़ास निकाली है। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में आठ साल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड के मैच में कर्नाटक से खेलते हुए नाबाद 174 रनों की पारी खेलने के बाद नायर ने कहा, मैं भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से निराश हूं और मैं इससे ज्यादा बेहतर का हकदार था।

मुझे और मौके मिलने चाहिए थे: करुण अपने 25वें फर्स्ट क्लास शतक के बाद उन्होंने कहा, ‘पिछले दो सालों में मेरे प्रदर्शन को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझे और बेहतर मौके मिलने चाहिए थे। मुझे एक सीरीज से ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे। लोगों की अपनी राय हो सकती है, लेकिन निजी तौर पर मेरी राय है कि मैं इससे कहीं बेहतर का हकदार हूं।’

Advertising

करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 4 टेस्ट में 205 रन बनाए थे।

अगरकर ने बाहर करने की वजह बताई थी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से नायर को बाहर करने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा, ‘हमें उनसे इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। चार टेस्ट में सिर्फ एक अर्धशतक पर्याप्त नहीं था।’

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में फेल रहे नायर ने जून की शुरुआत में शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में चार मैच खेले। 33 साल के नायर ने सीरीज की आठ पारियों में सिर्फ 205 रन बनाए, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था। यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही।

चोट और फिर रणजी में वापसी कुछ समय के लिए चोट की वजह से बाहर रहने के बाद नायर को दलीप ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए की सीरीज में भी नहीं चुना गया। लेकिन उन्होंने कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी में शानदार वापसी की। पहले राउंड में 73 और 8 रन बनाने के बाद नायर ने दूसरे राउंड में गोवा के खिलाफ नाबाद 174 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत कर्नाटक ने रविवार को 371 रन का स्कोर बनाया।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत के खिलाफ पहले टी-20 में जम्पा की जगह संघा:29 अक्टूबर को कैनबरा में पहला मुकाबला

भारत के खिलाफ 29 अक्टूबर से शुरू होने वाले 5 टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज के पहले मैच से एडम जम्पा ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर लेग स्पिनर तनवीर संघा को टीम में शामिल किया गया है। जम्पा निजी कारणों से सीरीज के पहले मैच से हटने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…