करनैलगंज को पॉलिटेक्निक और कृषि महाविद्यालय दिलाया: BJP विधायक अजय कुमार बोले–आजादी के बाद जो कोई सरकार नहीं कर सकी वो काम कराए – Gonda News h3>
गोंडा20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा की करनैलगंज विधानसभा सीट से अजय कुमार सिंह बीजेपी के टिकट पर पहली बार 2022 में जीतकर विधायक बने हैं। उनका कहना है – मैंने अपने क्षेत्र में ऐसे काम कराए हैं जो आजादी के बाद किसी भी सरकार में नहीं हुए थे। मेरे काम के नंबर जनता ही देगी।
NEWS4SOCIALरिपोर्टर ने विधायक अजय कुमार से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…
कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए।
सवाल: 4 साल के कार्यकाल में अपने कामों को लेकर 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मेरे काम का मुल्यांकन जनता करेगी। मैंने जनता की सेवा, सम्मान और विकास कराने का पूरा प्रयास किया है।
Advertising
सवाल: बीते 4 साल में कौन-कौन से बड़े काम किए? जवाब: सभी महत्वपूर्ण सड़कें बनवाई हैं। चचरी से शाहपुर-भौरीगंज, परसपुर से बालपुर मार्ग, परसपुर बाईपास, धर्मनगर-परसपुर और शाहपुर-पसका तक सड़कें जल्द बनेंगी। इनकी टेंडर हो चुके हैं। हमारे यहां अग्निशमन केंद्र नहीं था जो बन गया है।
कर्नलगंज नगर और परसपुर नगर में पार्क बन गए हैं। कटरा घाट, सकरौरा घाट का सौंदर्यीकरण हो गया है। पस्का घाट का भी सौंदर्यीकरण हो गया है। जम्मू दीप घाट और भौरीगंज घाट के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे तमाम काम जिन्हें कोई सोच नहीं सकता था, आजादी के बाद वो कार्य हुए हैं। आईटीआई (ITI), पॉलिटेक्निक और कृषि महाविद्यालय की किसी सरकार में ईंट तक नहीं रखी गई। इन्हें बनवाकर शुरू करा दिया है।
सवाल: सरयू पुल को लेकर आपने मांग उठाई है, वो प्रोजेक्ट कहां तक पहुंचा? जवाब: सरयू पुल के लिए हम प्रयासरत हैं। वो जल्द बनेगा। हमारे यहां 1400 करोड़ का एक बाईपास (रिंग रोड) बनना है। ये हमारी विधानसभा के लिहाज से बहुत बड़ा काम है। जनता को बड़ा फायदा होगा।
सवाल: इन 4 साल में कौन सा ऐसा काम, जो आप नहीं करवा पाए? जवाब: हम परसपुर विकासखंड में पावर हाउस के लिए प्रयासरत हैं। स्टेडियम बनवाना है। मनिहारी घाट पुल के लिए अभी तक जीओ (GO) नहीं हो पाया है। उसके लिए प्रयासरत हैं।
सवाल: 2027 के विधानसभा चुनाव में आप खुद को टिकट का दावेदार मानते हैं? जवाब: 2027 तक तो भाजपा से ही विधायक हूं। आगे जो भी पार्टी की इच्छा होगी, जो आदेश होगा, उसका पालन करेंगे।
सवाल: परसपुर बाजार में जाम की समस्या है, इससे कैसे निजात दिलाएंगे? जवाब: मुख्यमंत्री ने बाईपास दे दिया है। टेंडर प्रक्रिया हो गई है। एक-दो दिन में काम शुरू होने वाला है। जैसे ही 6 महीने के अंदर परसपुर बाईपास बनकर कम्प्लीट होगा, लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News