कई प्रखंडों में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव का परिणाम घोषित

193
कई प्रखंडों में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव का परिणाम घोषित

कई प्रखंडों में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव का परिणाम घोषित

दरभंगा। जिले के कई प्रखंडों में हुए मत्स्यजीवी सहयोग समिति की मतगणना मंगलवार की…


कई प्रखंडों में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव का परिणाम घोषित

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,दरभंगाThu, 21 Jul 2022 12:32 AM

दरभंगा। जिले के कई प्रखंडों में हुए मत्स्यजीवी सहयोग समिति की मतगणना मंगलवार की देर रात संपन्न हो गई।सदर प्रखंड में मतगणना के पश्चात मंत्री पद के लिए शिव कुमार सहनी निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रकला देवी को 245 मतों से हराया। अध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार गुटके ही गोपाल सहनी की जीत हुई। उन्होंने विजय सहनी को 349 मतों से हराया। प्रबंध समिति के सदस्यों में रामनारायण सहनी, मनीष राज, मिथिलेश चंद्र सहनी, बेबी देवी, पिंकी देवी, सावित्री देवी, गंगा देवी, मीना देवी, माला देवी एवं आशा देवी विजयी हुई। लहेरियासराय : बहादुरपुर प्रखंड में मत्स्यजीवी के अध्यक्ष के लिए मंत्री पद के लिए धर्मेंद्र सहनी और अध्य्क्ष पद के लिए महेश मुखिया विजयी हुए। अध्यक्ष पद के लिए महेश मुखिया को 362 मत एवं लाल शोभित को 162 मत पड़े। वही मंत्री पद के लिए प्रखंड प्रमुख रूबी राज के देवर धर्मेंद्र सहनी को 501 और अमीरी सहनी को 232 मत पड़े। जबकि एमएलसी हरि सहनी के भाई राजीव सहनी को मात्र 72 मत ही प्राप्त हो सका। बेनीपुर: बेनीपुर में बहादुरपुर प्रखंड में मत्स्यजीवी के मंत्री पद के लिए भोला सहनी जबकि अध्यक्ष पद पर गंगा देवी विजयी घोषित किए गए।तारडीह : महेंद्र मुखिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी बैजनाथ मुखिया को 172 मतों के अंतर से हराया। वहीं अध्यक्ष पद पर अशोक मुखिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी बिन्दे मुखिया को 13 मतों से हराया। गौड़ाबौराम: अध्यक्ष पद पर पवन सहनी 206 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गये। इसी प्रकार समिति के सचिव पद पर फुलो सहनी 500 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन सहनी (301) को पराजित कर चुनाव जीत लिया। जाले: जाले प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर 698 वोट लेकर गरीबनाथ सहनी निर्वाचित घोषित किए गए। मंत्री पद पर शिवजी सहनी 805 मत लाकर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजू सहनी को 367 मतों से पराजित किया। कुशेश्वरस्थान पूर्वी: प्रखंड की मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में राजो सहनी अध्यक्ष तथा श्रीलाल मुखिया मंत्री निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर राजो सहनी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नुनू लाल सहनी को 222 मतो से पराजित किये। वहीं मंत्री पद पर श्रीलाल मुखिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्र सहनी को 422 मतों से पराजित किया। घनश्यामपुर: मनटुन मुखिया अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। विजेता को 272 तथा उपविजेता दिनेश मुखिया को 237 वोट मिले। सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में सोनी कुमारी विजेता घोषित की गयी। विजेता को 281 उपविजेता रामलखन मुखिया को 188 तथा छेदी मुखिया को 22 वोट मिले। मनीगाछी: प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर पुन: भुवनेश्वर सहनी एवं मंत्री पद पर विश्वनाथ सहनी ने कब्जा कर लिया। बहेड़ी: लालन मुखिया को मंत्री पद पर 448 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी धीरज मुखिया को 334 मत प्राप्त हुए। सूबे मुखिया को अध्यक्ष पद पर 407 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र मुखिया को 353 मत प्राप्त हुए। सिंहवाड़ा: 387 मत लाकर राम बृक्ष सहनी अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि इंद्रजीत सहनी को एक 230 मत मिला। मंत्री पद के लिए अविनाश कुमार ने 656 मत प्राप्त किया उनकेप्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार सहनी को 483 मत मिले।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News