औरैया में दहेज के लिए दरवाजे से बारात लौटी: लड़की दुल्हन के जोड़े में तैयार बैठी रही, 50 हजार नगद और बाइक की डिमांड थी – Bidhuna News

12
औरैया में दहेज के लिए दरवाजे से बारात लौटी:  लड़की दुल्हन के जोड़े में तैयार बैठी रही, 50 हजार नगद और बाइक की डिमांड थी – Bidhuna News

औरैया में दहेज के लिए दरवाजे से बारात लौटी: लड़की दुल्हन के जोड़े में तैयार बैठी रही, 50 हजार नगद और बाइक की डिमांड थी – Bidhuna News

शिव प्रताप सिंह सेंगर| बिधूना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया में दहेज की डिमांड पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया। लड़की के घर वाले दरवाजे पर बारात का इंतजार करते रहे। पूरी तैयारी हो चुकी थी, लड़की दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर बैठी थी। मंडप सजा था, अग्निकुंड लगाया जा चुका था। घरवाले माला फूल लेकर दरवाजे पर बारात के स्वागत के लिए खड़े थे।

तभी पता चला बारात वापस चली गई है। परिजन बोले-बारात जब आई तो दूल्हे के मामा ने 50 हजार नगद और अपाचे गाड़ी की मांग की। हमने कहा, आप दरवाजे पर आइए। जो भी डिमांड है वह पूरी की जाएगी। इतना कह कर हम दरवाजे पर आ गए। लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला बाराती गायब हैं और दूल्हा भी चला गया है। पूरा मामला औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र का है।

घर में रखा दहेज में देने के लिए सामान।

अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटना क्रम

बिधूना के पूर्वापट्‌टी के रहने वाले राजेश की बेटी रंजना की शादी अलीपुर के रहने वाले गोपी (प्रदीप) से तय हुई थी। 6 मार्च को शादी की डेट तय हुई। लड़की के घर पर शादी की तैयारी होने लगी। दहेज के सारे समान खरीद लिए गए।

घर को सजाया गया। मंडप लगा, लोगों के खाने पीने के व्यवस्था की गई। रात को लगभग 11 बजे बारात पहुंची। सभी लोग बहुत खुश थे। बारातियों ने नाश्ता किया। द्वार पूजा की तैयारी होने लगी। दुल्हन सज कर बारात का इंतजार कर रही थी।

बारात तो आई लेकिन कुछ देर बाद ही नाश्ता पानी करने के बाद बिना किसी को कुछ बताए, दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया।

लड़की की मां बोली-सारी तैयारी हो चुकी थी, अचानक पता चला बारात चली गई है।

मां बोली-सारी तैयारी हो चुकी थी

लड़की की मां राजकुमारी ने बताया कि हम लोग तो शादी की तैयारी में जुटे थे। बारात देर से आई थी, सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन अचानक पता चला बारात लौट गई। पता नहीं क्या हुआ, जो उन लोगों ने ऐसा किया। पुलिस को सूचना दी गई, कुछ पुलिस वाले आए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन हम लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़के वालों को भी बुलाया, पूरे दीन पंचायत चलती रही। लेकिन बात नहीं बनी।

लड़की के भाई विक्रम ने बताया कि 11 बजे गांव में बारात पहुंची। बारात पहुंचने के बाद में गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करवाया गया। उसमें कुछ ड्राइवर थे, उन्होंने हमारे साथ पार्किंग को लेकर विवाद कर लिया। बात बढ़ने पर वो हाथापाई करने लगे। किसी तरह मामला शांत हुआ। थोड़ी देर बाद लड़के के मामा ब्रजकिशोर दरवाजे की तरफ आए तो उनसे कहा कि चलिए नाश्ता कर लीजिए। नाश्ते के बाद बारात का प्रोग्राम करते हैं। फिर नाश्ता हुआ। नाश्ता होने के बाद उनके मामा और दो-चार लोग दरवाजे पर आए।

लड़की का भाई बोला-बिना कुछ बताए बारात लेकर वापस चले गए।

लड़के के मामा 50 हजार रुपए नगद और अपाचे मोटरसाइकिल की डिमांड की। फिर हमने उनसे कहा पहले आप लोग दरवाजे पर आइए। आपकी जो भी डिमांड है वह पूरी की जाएगी। फिर उन्होंने कहा चलो ठीक है। आप दरवाजे का प्रोग्राम करिए तब तक हम बारात दरवाजे पर लेकर आ रहे हैं।

हम लोग वहां से अपने दरवाजे पर आ गए, दरवाजे पर आने के बाद 20 मिनट तक कोई चहल कदमी नहीं हुई, न ही बैंड न डीजे की आवाज आई। फिर हमने दो-चार लोगों से कहा वहां जाकर देखो आखिर बारात क्यों नहीं आ रही है।

जब मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि एक भी बाराती वहां पर नहीं है। न तो लड़का था। सभी वहां से निकल गए। उसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। फिर हम सभी लोग थाने गए, लेकिन वहां पर कोई भी बात नहीं बन पाई।

सुबह से शाम तक चली पंचायत

7 तारीख सुबह से शाम तक हम थाने में रहे। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। देर रात करीब 10 बजे तक पंचायत होती रही, पर कोई बात नहीं बनी। जिसके बाद लड़का पक्ष के लोग दो दिन का समय लेकर कोतवाली से चले गए।

पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद लड़की पक्ष ने पुलिस पर ही लड़का पक्ष से मिले होने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद लड़की पक्ष से तहरीर लेकर लड़का, उसके पिता व मामा के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…

कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे, OP राजभर के बेटे की धमकी पर परिवहन मंत्री का पलटवार, सपा ने कहा- पीला गमछा प्रदूषण फैला रहा

बलिया में पीले गमछे पर महासंग्राम मचा हुआ है। केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे तथा सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरूण राजभर के पीले गमछा से जिन्हें तकलीफ है। जिनकी आंखें नहीं काम कर रही है, तो भारतीय सुहेल देव पार्टी के कार्यकर्ता उनके आंख निकाल लेंगे।

इस बयान पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा -योगी जी की पुलिस है, कोई आंख नहीं निकाल सकता। अगर कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे। वहीं सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा- पीला गमछा प्रदूषण फैला रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News