औरंगाबाद में महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन: DM सहित जिला परिषद अध्यक्ष ने की शिरकत, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर – Aurangabad (Bihar) News

12
औरंगाबाद में महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन:  DM सहित जिला परिषद अध्यक्ष ने की शिरकत, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद में महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन: DM सहित जिला परिषद अध्यक्ष ने की शिरकत, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर – Aurangabad (Bihar) News

कार्यक्रम में महिला कलाकारों ने दी प्रस्तुति।

औरंगाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित अनुग्रह नारायण नगर भवन में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

.

DM श्रीकांत शास्त्री की उपस्थिति में जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी और उपाध्यक्ष किरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिला परिषद अध्यक्ष ने इस आयोजन के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का ही परिणाम है कि वह जिला परिषद अध्यक्ष बन पाई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को हर दिन सम्मान मिलना चाहिए।कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाओं और जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की।

माता और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर : DM

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार और समाज में सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माता और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। महिलाओं के सहयोग के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रशासन महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

स्थानीय कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति

DM ने कहा कि घर का सारा काम महिलाओं के ही जिम्मे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का भी उतना ही अधिकार है जितना पुरुषों का है। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही है विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।कहा कि प्रत्येक कदम पर सरकार आपके साथ है। पंचायती एवं नगर निकाय चुनाव में भी 50 परसेंट महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान है।कार्यक्रम में विभिन्न स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। तान्या मौआर के गीतों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।अंत में श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी वरीय उपसमाहर्ता द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षया उपाध्यक्षया, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, अपर समाहर्ता श्री ललित भूषण रंजन, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती रत्ना प्रिदर्शनी एवं मेराज जमील, श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, सुश्री बेबी प्रिया श्री रितेश यादव, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज प्रियदर्शी, जिला स्तरीय अन्य अधिकारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदी,आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिलाओं की भागीदारी रही।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News