औरंगाबाद भाजपा के अध्यक्ष बने विजेंद्र चंद्रवंशी: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई – Aurangabad (Bihar) News h3>
विजेंद्र चंद्रवंशी 30 साल के है और शुरुआती दौर से ही भाजपा विचार धाराओं से प्रभावित हैं और राष्ट्रवादी विचार धारा पर काम करते हैं।
औरंगाबाद भाजपा पार्टी कार्यालय में औरंगाबाद जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्वाचन एवं स्वागत अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित
.
बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह कार्यकर्ता का ही देन है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज नए जिलाध्यक्ष के रूप में युवा का नाम घोषित किया गया है। भाजपा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है तो उसमें संगठन की सबसे बड़ी भूमिका है।
भाजपा संगठन को कार्यकर्ताओं के लिए एक उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
नव मनोनीत जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी को सम्मानित करते हुए मंत्री संतोष सिंह, पूर्व सांसद सुशील सिंह समेत अन्य।
नेताओं ने नए जिला अध्यक्ष को दी बधाई
भाजपा नेता सह पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नए दायित्वों के लिए बधाई दी है। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग के सर्वोच्च नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश पार्टी ने अत्यंत पिछड़े समाज के एक गरीब परिवार के नौजवान के ऊपर भरोसा जताकर एक सम्मानित पद से नवाजते हुए एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। आशा है यह नौजवान भाजपा के विचारधारा को जन जन तक ले जाएगा और पार्टी संगठन को भाजपा परिवार के तरह सबको सम्मान देते हुए साथ लेकर चलेंगे।
संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह
पार्टी के मजबूती को प्रदान करेंगे नए जिला अध्यक्ष
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताते हुए जो दायित्व दिया है। मैं उसे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान देते हुए सभी को साथ लेकर चलूंगा और पार्टी को मजबूत करूंगा।
कौन हैं विजेंद्र चंद्रवंशी
विजेंद्र चंद्रवंशी 30 साल के है और शुरुआती दौर से ही भाजपा विचार धाराओं से प्रभावित हैं और राष्ट्रवादी विचार धारा पर काम करते हैं। इनके पिता उमेश चंद्रवंशी भी भाजपा समर्थक हैं। विजेंद्र पूर्व भाजपा जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। ये मूल नबीनगर प्रखंड के बरियावां पंचायत के ग्राम इटवां रहने वाले हैं। ये ग्रेजुएशन की पढ़ाई मगध विश्वविद्यालय से पूरी की।