ओलिंपिक दल का मार्च: टीवी पर आधी स्क्रीन में दिख रहे थे अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

293
ओलिंपिक दल का मार्च: टीवी पर आधी स्क्रीन में दिख रहे थे अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग


ओलिंपिक दल का मार्च: टीवी पर आधी स्क्रीन में दिख रहे थे अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

नई दिल्‍ली
तोक्‍यो ओलंपिक का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ। भारत के 127 खिलाड़ि‍यों का दल जैसे ही राष्‍ट्रीय ध्‍वज लेकर निकला तो 130 करोड़ देशवासियों का सीना फक्र से चौड़ा हो गया। तमाम टीवी चैनल और डिजिटल ऐप्‍स पर इसका सीधा प्रसारण दिखाया गया। हालांकि, लाइव टेलीकास्‍ट में आधी स्‍क्रीन (स्प्‍लिट स्‍क्रीन) पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को दिखाए जाने से लोग भड़क गए। कुछ ही देर में माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्वि‍टर पर वह ट्रेंड होने लगे। अन्‍य सोशल मीडिया साइटों पर भी लोग उन पर बरसते दिखे।

कुछ लोगों ने आधी स्‍क्रीन में अनुराग ठाकुर के होने पर सवाल उठाया तो तमाम ने मजाकिया लहजे में उन पर हमला किया। लोग बोले कि लिमिटेड स्‍क्रीन स्‍पेस में टीम इंडिया उतना नहीं दिखी जितना दिखना चाहिए। पूरे स्क्रीन में दृश्य अच्छा दिखता। लेकिन, आधे फ्रेम में अनुराग ने कब्जा कर लिया। लोगों ने कहा कि अनुराग ठाकुर तो स्प्ल्टि स्‍क्रीन में ऐसे बिहेव कर रहे हैं जैसे सभी भारतीय एथलीट के कोच वही हों। कई लोगों ने सवाल किया कि टीवी फ्रेम में आखिर अनुराग ठाकुर को दिखाने की क्‍या जरूरत थी।

खिलाड़ियाें का मनाेबल बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो की अनूठी पहल, प्रमुख स्टेशनों पर ओलंपिक ‘सेल्फी प्वाइंट’ बनाए

हालांकि, कई लोगों ने अनुराग ठाकुर के समर्थन में भी ट्वीट किया। उन्‍होंने कहा कि वह देश के खेल मंत्री हैं। वह टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। इसमें किसी को क्‍या दिक्‍कत है। यह भी एक सच है कि कई अन्‍य देशों में भी उनके खेल मंत्री और प्रधानमंत्री व राष्‍ट्रपति को टीम को प्रोत्‍साहित करते हुए दिखाया जाता है।

चक दे इंडिया! तोक्यो पहुंचा भारतीय ओलिंपियंस का पहला जत्था, हॉकी का दल सबसे बड़ा
तोक्‍यो ओलंपिक में 56 महिला खिलाड़ियों सहित भारत के 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओलंपिक टीम है। इसके साथ ही ओलंपिक दल में भारत से अब तक सर्वाधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस बार उम्‍मीद जताई जा रही है कि भारतीय दल कम से कम दहाई अंकों में पदक जीतकर लाएगा। ऐसा होता है तो यह अपने में रिकॉर्ड होगा।

anurag thakur



Source link