ओडिसा के जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है पंडाल h3>
दरभंगा में नवचेतना सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 2004 से मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जा रही है। इस वर्ष जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को विशेष…
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 29 Sep 2024 07:45 PM
Share
दरभंगा। नवचेतना सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, भगत सिंह चौक दरभंगा टावर से सटा हुआ है। यहां वर्ष 2004 से लगातार मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से होती चली आ रही है। यह पूजा समिति पंडाल एवं बिजली के उत्कृष्ट डेकोरेशन को लेकर हमेशा भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही है। इस वर्ष यहां प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस पंडाल के भीतर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान होगी। मन्दिर के भीतर स्वर्गलोक का नजारा भक्तों को देखने को मिलेगा। पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी की संध्या बेला में मां की विशेष आरती काशी के पुरोहितों द्वारा गंगा आरती के तर्ज पर करवाई जाती है, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र होती है। यह आरती पिछले आठ वर्षों से पूजा समिति में होती चली आ रही है। विशाल जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण स्थानीय कला निर्देशक भीम दास अपने जोरजा गांव की टीम के साथ कर रहे हैं। मंदिर के भीतर स्वर्गलोक बनाने का काम स्थानीय राहुल भगत कर रहे हैं। बिजली एवं साउंड का काम राम सागर कर रहे हैं। मूर्तिकार आनंद पंडित भी दरभंगा से ही हैं। पूजा समिति के सचिव मनोज कांस्यकार ने कहा कि यहां सारे काम स्थानीय स्तर पर करवाए जाते हैं, इसके बाबजूद यह समिति हमेशा पुरस्कृत होती रही है। उन्होंने बताया कि हमारी समिति को उत्कृष्ट डेकोरेशन एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने वर्ष 2014, 2015 व 2016 में पुरस्कृत किया था। वर्ष 2017 में इसे प्रथम पुरस्कार मिला ता। जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति द्वारा हमारी समिति को लाइट एवं पंडाल डेकोरेशन को लेकर पुरस्कृत किया जाता रहा है। मेले के दौरान अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सीसी कैमरा एवं ड्रोन कैमरा की व्यवस्था की गई है। यहां मुख्य पुजारी महेश पंडित दरभंगा से हैं। वे शुरू से ही पूजा करवाते आ रहे हैं। मां का मुख्य प्रसाद 56 भोग है। पूजा समिति के कोषाध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि पिछले वर्ष कुल खर्च 12 लाख रुपए हुए थे। इस वर्ष लगभग 15 लाख तक खर्च होने का अनुमान है। पूजा समिति की कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुनील राय, सचिव मनोज कांस्यकार, कोषाध्यक्ष गौतम मंडल, संचालक समिति में लक्ष्मण कुमार कांस्यकार व गोपाल साह हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News