ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल: 11 AC कोच पटरी से उतरे, 1 की मौत, 8 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ

15
ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल:  11 AC कोच पटरी से उतरे, 1 की मौत, 8 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ

ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल: 11 AC कोच पटरी से उतरे, 1 की मौत, 8 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ

  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru Kamakhya Express Train Accident Photos Update | Odisha Cuttack

भुवनेश्वर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस बेंगलुरु से सुबह 8:58 बजे चलती है। यह तीसरे दिन दोपहर 1:45 बजे गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन पहुंचती है।

ओडिशा के कटक में रविवार को बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) के 11 AC कोच पटरी से उतर गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हैं। मेडिकल और इमरजेंसी टीम मौके पर मौजूद है।

कटक के DM दत्तात्रेय शिंदे ने मौत की पुष्टि की है। घायलों को श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज (SCBMCH) रेफर किया गया है। इनकी हालत स्थिर है। भीषण गर्मी के कारण दुर्घटना के बाद कुछ यात्री बीमार भी पड़ गए। घटनास्थल पर ही हेल्थ कैंप में उनका इलाज किया गया।

हादसा सुबह 11:54 बजे मंगुली पैसेंजर हॉल्ट से लगे निरगुंडी स्टेशन के पास हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह से तीन ट्रेन डायवर्ट की गई हैं। फंसे हुए यात्रियों को कामाख्या पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन शाम 5:05 बजे घटनास्थल से रवाना हो चुकी है।

ओडिशा फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। इससे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने बताया था- बेंगलुरु से असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या जा रही ट्रेन 12 बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

हादसा डाउन लाइन पर हुआ है, लेकिन कुछ देर के लिए अप लाइन पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया था। अब अप लाइन शुरू कर दी गई है।

हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर एक मेडिकल कैंप बनाया गया था। गंभीर लोगों को कटक के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक्सप्रेस ट्रेन के 11 AC कोच पटरी से उतरे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा SCBMCH अस्पताल के अधिकारी सुभाष चंद्र रे ने कहा, ‘ ट्रेन हादसे में एक पुरुष की जान गई है। 8 घायलों में 3 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।’ दुर्घटना के बाद NDRF के साथ रेलवे की सहायता करने वाले ओडिशा फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है।

हादसे के बाद ट्रेन के दूसरे कोच में बैठे यात्री बाहर निकल आए। अन्य लोगों को भी निकाला गया।

53 घंटे में 3 हजार Km का सफर बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस बेंगलुरु से 8:58 बजे सुबह निकलती है। यह तीसरे दिन दोपहर 1:45 बजे गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन पहुंचती है। यानी कुल 52 घंटे 55 मिनट में 3 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करती है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना हावड़ा-चेन्नई डाउन लाइन पर हुई है। यह रूट काफी महत्वपूर्ण हैं। रूट पर आवागमन शुरू करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अप लाइन शुरू कर दी गई है।

दुर्घटना के बाद बाकी के पैसेंजर को दूसरे ट्रेन से कामाख्या भेजने की व्यवस्था की गई।

3 ट्रेन डायवर्ट की गईं दुर्घटना की वजह से तीन ट्रेन डायवर्ट की गई हैं। इनमें धौली एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस शामिल हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा, ‘अधिकारी घटनास्थल पर हैं, सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल कर रहे हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है।

असम के दो लोग घायल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि दुर्घटना में उनके राज्य के दो लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘दोनों खतरे से बाहर हैं। हम ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में हैं। प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति से संपर्क करेंगे।’

22 जनवरी को पुष्पक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी महाराष्ट्र के जलगांव में 22 जनवरी को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के 23 यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने बताया कि एक चायवाले ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलाई थी। पूरी खबर पढ़ें…

घटना जलगांव में पाचोरा स्टेशन के पास माहेजी और परधाड़े के बीच शाम 4:42 बजे हुई।

5 बड़े रेल हादसे…

——————————————————–

ट्रेन हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ट्रेनें लगातार बेपटरी होने की 11 बड़ी वजहें, ट्रैक में गड़बड़ी से सबसे ज्यादा हादसे

देश में ट्रेन एक्सीडेंट्स की एक सीरीज जैसी चल रही है। 2024 के शुरुआती 7 महीने में 7 बड़े ट्रेन एक्सीडेंट्स हुए, इनमें से 4 बार ट्रेन पटरी से उतर गई। इन सभी हादसों में 16 की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News