एसपी ने महिलाओं और छात्राओं को बताया पढ़ाई का महत्व | SP-told-women-and-girl-students the-importance-of-education | Patrika News h3>
चित्रकूटPublished: Sep 26, 2023 10:17:17 pm
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। बछरन गांव में हुए जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे बेटियों को भी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाएं अन्यथा वे शोषण और उत्पीड़न का शिकार होती रहेंगी।
इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी बताया। कहा कि कोई भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल बताएं। 15 मिनट में पुलिस मौके पर होगी। सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय ने भी बालिकाओं को शिक्षित होने की आवश्यकता बताई। संस्था के अध्यक्ष केशव शिवहरे ने बताया कि सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पीआरओ गुलाब त्रिपाठी, विद्यालय संस्थापक हरिमोहन सिंह, प्रबंधक धीरेंद्र सिंह, उप प्रबंधक जितेंद्र सिंह, पार्यनियर्स क्लब के सदस्य अमित अग्रहरि आदि के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।