एसपी की सीख: हेलमेट पहनें, अपनी व परिवार की रक्षा करें – Balotra News h3>
.
शहर के मूंगड़ा सर्किल स्थित मेगा हाइवे पर जसनाथ पेट्रोल पंप के सामने रामदेव रक्त कोष सेवा संस्थान, कामाक्षी हॉस्पिटल एवं आई माता शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में शहर व आसपास के क्षेत्रों से आए 51 उत्साही युवाओं ने मानव सेवा के लिए रक्तदान कर मिसाल पेश की।
रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मानित पत्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, एसपी रमेश कुमार, डीटीओ भगवान गहलोत तथा भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी सहित अतिथि मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है।
रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी दी जा सकती है। पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने बताया कि आज के समय में रक्तदान जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। युवाओं में सेवा की भावना बढ़ रही है, यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। जब समाज के युवा आगे बढ़कर रक्तदान करते हैं, तो यह मानवता की सबसे बड़ी मिसाल होती है।
कामाक्षी अस्पताल के संस्थापक जय कुमार माली ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष सोनू जीनगर ने अपने जीवन का 41वीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
जिला पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार व जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने बताया कि राजस्थान सरकार की सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नीति के तहत पुलिस व परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न अभियानों और पहलों के माध्यम से जागरूकता फैला रहे है। सड़क सुरक्षा और जागरूकता हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने, प्रवर्तन कार्यवाही व हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण वितरित करने जैसे कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है। शहर में सड़क सुरक्षा के तत्वावधान में एसपी रमेश कुमार और डीटीओ भगवान गहलोत के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले राहगीरों को मुंगड़ा सर्किल पर जागरुक करने के साथ ही 50 हेलमेट बांटे गए।
Advertising
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News