एशियन पेंट लदे पिकअप लूट का 2 घंटे में खुलासा: पांच अपराधी गिरफ्तार, सामान समेत बदमाशों के पास से कट्टा बरामद – Nalanda News

10
एशियन पेंट लदे पिकअप लूट का 2 घंटे में खुलासा:  पांच अपराधी गिरफ्तार, सामान समेत बदमाशों के पास से कट्टा बरामद – Nalanda News

एशियन पेंट लदे पिकअप लूट का 2 घंटे में खुलासा: पांच अपराधी गिरफ्तार, सामान समेत बदमाशों के पास से कट्टा बरामद – Nalanda News

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार अपराधी।

नालंदा जिले के चेरो थाना क्षेत्र में हुए एक लूट का पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। एशियन पेंट से लदे एक पिकअप वाहन को हथियारबंद अपराधियों की ओर से लूटने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल लूटे गए वाहन और सामा

.

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया की 14-15 अप्रैल की रात्रि लगभग 1:30 बजे चेरो थाना को सूचना मिली कि बख्तियारपुर से बिहारशरीफ की ओर जा रहे एशियन पेंट से लदे एक पिकअप वाहन को अज्ञात अपराधियों ने चेरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारिका बिगहा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर रोककर हथियार के बल पर लूट लिया है। अपराधियों ने वाहन चालक को गाड़ी से उतारकर वाहन के साथ फरार हो गए थे।

घटना में शामिल सभी अपराधी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही चेरो थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान की सहायता से अपराधियों की भागने की दिशा का पता लगाकर पीछा किया गया। पुलिस का पीछा करते देख अपराधी पंडारक थाना क्षेत्रांतर्गत बिहारी बिगहा गांव के बाहर सड़क किनारे लूटे गए पिकअप वाहन को छोड़कर घटना में प्रयुक्त आल्टो कार से भागने लगे।

अपराधियों की गिरफ्तारी और शिनाख्त के लिए की गई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 बिहारशरीफ के नेतृत्व में वेना थाना और चेरो थाना के पुलिस बल द्वारा अज्ञात अपराधियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई। इस दौरान पंडारक थाना क्षेत्र से भाग रहे पांचों अपराधियों को पंडारक थाना पुलिस की सहायता से घटना में प्रयुक्त आल्टो कार सहित पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर पिकअप वाहन की चाबी, घटना में प्रयुक्त हथियार, लूटा गया पेंट का कार्टन, वादी से लूटा गया ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड एवं नगद रुपए बरामद किए गए। सभी बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

वारदात में गिरफ्तार अपराधी

1. गुलशन कुमार (18 वर्ष), पिता-हरिनंदन प्रसाद, निवासी-चालीस कुटवा, थाना-बाढ़, जिला-पटना।

2. विक्की कुमार (22 वर्ष), पिता-कन्हाई चौहारी, निवासी-भगवतीपुर कटमोर, थाना-पंडारक, जिला-पटना।

3. सौर चंद्र (18 वर्ष), पिता-सीताराम सिंह, निवासी-गोपाल टोला, थाना-खुसरोपुर, जिला-पटना।

4. पवन कुमार (27 वर्ष), पिता-स्व. कमल राय, निवासी-रिकाबगंज, थाना-मालसलामी, जिला-पटना।

5. रोहित कुमार (18 वर्ष), पिता-सूर्यदेव साव, निवासी-चालीस कुटवा, थाना-बाढ़, जिला-पटना।

पुलिस ने अभियुक्तों से एशियन पेंट्स से लदा पिकअप वाहन (नंबर BR02GC9928), एक देशी कट्टा, पांच स्क्रीन टच मोबाइल, 8,280 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त आल्टो कार (नंबर BRO1PP9519) तथा वादी का लूटा गया ड्राइविंग लाइसेंस एवं पैन कार्ड बरामद किया है।

छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ-टू संजय कुमार जायसवाल, चेरो थाना अध्यक्ष विकेश कुमार, वेना थाना अध्यक्ष मनोज कुमार समेंत सशस्त्र पुलिस बल शामिल रही।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News