एनएसयूआई ने लोकतंत्र की अर्थी निकाल जताया विरोध: पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज के गेट पर लगाया ताला, छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग – Ajmer News

0
एनएसयूआई ने लोकतंत्र की अर्थी निकाल जताया विरोध:  पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज के गेट पर लगाया ताला, छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग – Ajmer News

एनएसयूआई ने लोकतंत्र की अर्थी निकाल जताया विरोध: पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज के गेट पर लगाया ताला, छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग – Ajmer News

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई की ओर से मंगलवार को जीसीए कॉलेज में प्रदर्शन किया गया।

.

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की अर्थी निकालकर विरोध जताया।कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में जीसीए कॉलेज के मुख्य गेट के दरवाजे पर ताला झड़ दिया। बाद में प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर प्रिंसिपल से ही गेट का ताला खुलवाया गया।

पहले देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें….

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की अर्थी निकालकर विरोध जताया।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में जीसीए कॉलेज के मुख्य गेट के दरवाजे पर ताला झड़ दिया।

एनएसयूआई की ओर से मंगलवार को जीसीए कॉलेज में प्रदर्शन किया गया।

प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर प्रिंसिपल से ही गेट का ताला खुलवाया गया।

मंगलवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सेमसन के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीसीए कॉलेज में इकट्ठा हुए और लोकतंत्र की आर्थिक कॉलेज परिसर में निकाली गई। कार्यकर्ता विरोध करते हुए गेट पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में ही मुख्य गेट पर ताला झड़ दिया। बाद में कार्यकर्ताओं के द्वारा कॉलेज के बाहर लोकतंत्र की अर्थी का पुतला जलाया गया।

इस दौरान पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं से गेट पर लगाए गए ताले को खोलने के लिए कहा गया। लेकिन कार्यकर्ता विरोध करते रहे। कुछ देर में कॉलेज के प्रिंसिपल वहां पहुंचे और कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग की गई। ज्ञापन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से ही गेट पर लगाया गया ताले को खुलवाया।

एक बड़ा आंदोलन जयपुर में होगा

एनएसयूआई कार्यकर्ता लकी जैन ने बताया कि लोकतंत्र की अर्थी निकालकर आज यह विरोध किया गया है। छात्रसंघ चुनाव को राजनीतिक नर्सरी कहा जाता है। लेकिन सरकार की ओर से छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। छात्र संघ चुनाव हर संगठन के लोग करवाना चाहते हैं। छात्र संघ चुनाव ही राजनेता की नींव होती है। इसे ही हम हमारी आवाज को बुलंद कर सकते हैं। यह लोकतंत्र के अर्थी नहीं राजस्थान सरकार की अर्थी है। अगर जल्द सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो एक बड़ा आंदोलन जयपुर में एनएसयूआई की ओर से किया जाएगा।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News