Advertising
<

एडी स्वास्थ्य ने उन्नाव जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण: मरीजों ने बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत की – Unnao News

0
एडी स्वास्थ्य ने उन्नाव जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण:  मरीजों ने बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत की – Unnao News

एडी स्वास्थ्य ने उन्नाव जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण: मरीजों ने बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत की – Unnao News

उन्नाव4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव जिला अस्पताल में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एडी स्वास्थ्य (अपर निदेशक स्वास्थ्य) जेपी गुप्ता पांच सदस्यीय टीम के साथ औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना और मिल रही शिकायतों की जांच करना था। एडी स्वास्थ्य जेपी गुप्ता सबसे पहले जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती और इलाज के लिए आए गंभीर मरीजों को देखा।

उन्होंने इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें समय पर इलाज और आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।

निरीक्षण के दौरान एडी स्वास्थ्य ने वार्डों का भी दौरा किया। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। कुछ मरीजों और तीमारदारों ने डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत की। बताया गया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।

Advertising

जेपी गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो बाहर से दवा लिखना पूरी तरह गलत है और इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने दवा वितरण कक्ष और स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं की सूची और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा, बेड व्यवस्था और चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

कुछ स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर एडी स्वास्थ्य ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल आम जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है और यहां किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News