एक वाट्सअप मैसेज से जमा किए डेढ़ लाख रुपए: इकलौते डॉक्टर बेटे को खो चुके बूढ़े माता-पिता की ऐसे की मदद, छलक उठे आंसू – Indore News

1
एक वाट्सअप मैसेज से जमा किए डेढ़ लाख रुपए:  इकलौते डॉक्टर बेटे को खो चुके बूढ़े माता-पिता की ऐसे की मदद, छलक उठे आंसू – Indore News

एक वाट्सअप मैसेज से जमा किए डेढ़ लाख रुपए: इकलौते डॉक्टर बेटे को खो चुके बूढ़े माता-पिता की ऐसे की मदद, छलक उठे आंसू – Indore News

इकलौते बेटे को खो चुके माता-पिता की नम हुईं आंखें।

इकलौते बेटे को खो चुके माता-पिता की आंख आज भी बेटे की याद में नम हो जाती हैं। मगर इस रविवार को उन दोनों की आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब उनकी मदद को कुछ हाथ आगे बढ़े। परिवार के लोगों को जब इंदौर बुलाया गया और उन्हें एक लाख तीस हजार का चेक और 21 हजार रुप

.

जी हां ये वही परिवार है जिसने 27 दिसंबर 2024 को अपने इकलौते होम्योपैथी के डॉक्टर बेटे डॉ.सुनील साहू को हमेशा के लिए खो दिया। आज भी परिवार उस वक्त को याद कर रोने लगता है। हालांकि इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी जेल में है।

ऐसे बढ़े मदद के हाथ

हुआ यूं कि डॉ.सुनील साहू की मौत के चार महीने बाद डॉक्टर की बहन की शादी हुई। डॉक्टर का पूरा परिवार कुंभराज (गुना) में रहता है। आइडियल क्योर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बलराम गुप्ता ने बताया कि वे डॉ.सुनील की बहन की शादी में गए।

यहां परिवार की स्थिति देख वे आश्चर्य में पड़ गए। क्योंकि उनके पिता छोटा सी सब्जी की दुकान चलाते हैं। बेटे के जाने के बाद घर की स्थिति ठीक नहीं थी। उनकी स्थिति देख डॉ. बलराम ने वहीं पर परिवार की सात हजार रुपए देकर मदद की। शादी से लौटने के बाद वे अपने आप को रोक नहीं पाए। साथियों से बात की और उन्होंने डॉ.सुनील के परिवार की मदद की ठानी।

वाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया मैसेज

डॉ. बलराम गुप्ता ने बताया कि पिछले रविवार को उन्होंने एक मैसेज तैयार किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वे परिवार की मदद करके आए हैं, लेकिन उनकी स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए हमें उनकी मदद करना चाहिए। अपने वाट्सएप ग्रुपों पर उन्होंने ये मैसेज सर्कुलेट किया।

जैसे-जैसे ये मैसेज उनके ग्रुपों में अन्य डॉक्टरों ने पढ़ा वे मदद को आगे आने लगे। कई लोगों ने डॉ.बलराम से इस बारे में बात भी की। इसके बाद ये मैसेज एक मुहिम में बदल गया। जिससे जितनी मदद हो सकी वह करने लगे। यूनियन के ही डॉ. काशीराम शिवहरे के खाते में सभी को राशि डालने का कहा गया।

इंदौर में डॉ.सुनील के माता-पिता को बुलाकर की गई मदद।

चेक और नगद देकर की मदद

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास एसोसिएशन द्वारा हर रविवार को होम्योपैथी कैंप लगाया जाता है। कैंप में ही डॉ.सुनील के पिता जगदीश प्रसाद साहू अपनी पत्नी के साथ आए। यहां एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के सामने उन्हें 1 लाख 30 हजार रुपए का चेक और 21 हजार रुपए नगद दिए गए। इस प्रकार उन्हें 1 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई है। डॉ.बलराम ने बताया कि 160 से ज्यादा लोगों ने इसमें मदद की है।

बुजुर्ग माता-पिता की नम हो गईं आंखें

जब एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुजुर्ग माता-पिता की मदद की तो उनकी आंखें नम हो गईं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि बेटे के जाने के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी उनकी इस तरह से मदद करेंगे। डॉ. बलराम ने बताया कि अभी भी कई लोग मदद के लिए राशि भेज रहे हैं। आने वाले दिनों में जो राशि जमा होगी वह भी डॉ.सुनील के परिवार को सौंप दी जाएगी। सदस्यों ने कहा कि एसोसिएशन से जुड़े परिवारों पर कभी भी कोई विपदा आती है तो वे सभी उनके साथ हैं।

जीवन धारा हेल्थ क्लिनिक पर डॉ.सुनील साहू को मारी थी गोली।

ये था पूरा मामला –

इंदौर के कुंदन नगर में रहने वाले होम्योपैथी के डॉक्टर सुनील साहू (28) की 27 दिसंबर 2024 को कैट रोड स्थित उनके क्लिनिक पर गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद पहले उन्हें संकल्प हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें यूनिक हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी थी। उस वक्त तीन बदमाश सर्दी-जुकाम का इलाज कराने के बहाने क्लिनिक में आए थे। दवा लेकर बाहर निकले और कुछ ही मिनट में वापस आकर डॉक्टर को गोली मार दी थी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने डॉ.सुनील की पत्नी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पत्नी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात की प्लानिंग की। डेढ़ लाख रुपए की सुपारी डॉ.सुनील को रास्ते से हटाने के लिए दी गई। दो शूटर को इस काम के लिए बुलाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि सभी आरोपी जेल में है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News