एक लोकसभा संभला नहीं, देश का विकास खाक करेंगे, स्मृति ईरानी का RG पर तंज, बोलीं- मोदी फिर पीएम बनेंगे h3>
ऐप पर पढ़ें
लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पहुंची केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री ने सुशासन स्थापित कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के अपने मिशन को पूरा किया है। समाज के हर तबके तक बिना भेदभाव के विकास की धारा को पहुंचाया है। केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को पता ही नहीं है कि सीएम बनें या पीएम। अमेठी लोकसभा की चर्चा करते हुए राहुल गांधी पर उन्होंने निशाना साधा।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वह मेवा के लिए काम करता है जबकि भाजपा लोगों की सेवा करती है। मंदिर जाने पर सवाल उठाने वालों को पता होना चाहिए कि लोकतंत्र का मंदिर हो या प्रभु श्रीराम का मंदिर, प्रधानमंत्री निष्ठा से काम करते हैं। मोदी सरकार में जितना गरीबों का विकास हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। अपने संसदीय क्षेत्र (यूपी में अमेठी) का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जो एक लोकसभा क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते, वे देश का क्या खाक विकास करेंगे।
बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रवक्ता, मीडिया प्रभारियों के लिए आयोजित मीडिया कार्यशाला के लिए पटना आईं केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार का तीसरी बार आना तय है। जनता एक बार फिर भाजपा को विजयश्री दिलाएगी। हमें नरेन्द्र मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। भारत पूर्ण रूप से विकसित करे, देश के प्रधान सेवक का ही यही एकमात्र ध्येय है। कांग्रेस ने केवल घोटाला किया। उसके शीर्ष नेता घोटाला में शामिल रहे। बिहार में चारा घोटाला करने वाले रेल में भी खेल कर गए।
उन्होंने कहा कि जनता चाहती थी कि ऐसा नेता व दल आए, जो देश की सेवा करे। गरीबों, महिलाओं व युवाओं का कल्याण करे। पूर्ववर्ती सरकार के पास न नीति थी न नीयत। विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा कि वहां यह तय नहीं हो पा रहा है कि सीएम बनना है कि पीएम। हर दिन बयानबाजी हो रही है। अनहोनी गठबंधन है। विपक्ष का हथियार झूठ व प्रपंच है। राम में आस्था नहीं है, इसलिए विपक्षी नेता अयोध्या नहीं जा रहे हैं।
दौरान केंद्रीय मंत्री ने शहर के एक होटल में पंजाबी, सिंधी, गुजराती व बंगाली समाज के लोगों से स्नेहिल मुलाकात की। गुजराती समाज की मांग पर कहा कि 2025 में आप सब सहयोग कर बिहार में भाजपा की सरकार बनाएं, यहां गुजरात भवन जरूर बनेगा।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News