एक घंटे में 10 मिमी बारिश,15 सड़कों पर जलभराव: काशी में दो दिनों तक येलो अलर्ट,अब तक 20% हुई है अधिक बारिश – Varanasi News

0
एक घंटे में 10 मिमी बारिश,15 सड़कों पर जलभराव:  काशी में दो दिनों तक येलो अलर्ट,अब तक 20% हुई है अधिक बारिश – Varanasi News

एक घंटे में 10 मिमी बारिश,15 सड़कों पर जलभराव: काशी में दो दिनों तक येलो अलर्ट,अब तक 20% हुई है अधिक बारिश – Varanasi News

वाराणसी में सुबह जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में जल भरा हुआ। एक तरफ गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण लोगों को परेशानी हो रही तो वहीं अब बारिश भी अगले दो दिनों तक होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में 1 घंटे में 10

.

सबसे पहले देखिए बारिश की तस्वीर…

वाराणसी में सुबह जोरदार बारिश हुई।

दिन में ही काले बादलों की बजह से अंधेरा हो गया‌।

स्थानीय लोग बारिश और बारिश की वजह से परेशान दिखे।

अस्सी से पद्मश्री जाने वाले रास्ते पर पानी लगा।

बारिश में कांवरिया गंगा घाट के तरफ जाते दिखे।

काशी में 1 घंटे हुई जोरदार बारिश।

हालांकि,वाराणसी में मॉनसून करीब 21 जून के आसपास पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार यह समय सामान्य से लगभग ठीक था। शुरुआती दो हफ्तों में बारिश का ग्राफ थोड़ा धीमा रहा, लेकिन जुलाई के मध्य से बारिश ने जोर पकड़ा। कई बार भारी बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी, लेकिन जलाशयों और खेतों के लिए यह राहत लेकर आया।

नाली जाम होने के वजह से अस्सी तिराहे की गली में पानी लग गया।

20% अधिक हुई बारिश

वाराणसी में इस बार मॉनसून ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। 1 जून से 2 अगस्त 2025 तक जिले में कुल 464.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत 387.3 मिमी से करीब 20% अधिक है। हालांकि अगस्त की शुरुआत में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है, जिससे स्थानीय किसान और जल प्रबंधन विभाग सतर्क हो गए हैं।

अब जानिए मौसम विभाग का क्या था ग्राफ

मौसम विभाग हर साल मॉनसून सीजन के लिए एक फाइनल फीगर निर्धारित करता है, जिसे वाराणसी में 1 जून से 30 सितंबर के बीच 850-900 मिमी बारिश के तौर पर देखा जाता है। अगर अब तक 464.7 मिमी बारिश हो चुकी है, तो यह माना जा सकता है कि वाराणसी अपने मॉनसूनी लक्ष्य का करीब 52-55% हिस्सा पूरा कर चुका है। यानी अगले दो महीने में बारिश जारी रही तो यह लक्ष्य आसानी से पार किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने बारिश का ग्राफिक्स तैयार किया है।

दो दिन होगी अच्छी बारिश

मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया वाराणसी में इस बार का मॉनसून अब तक सकारात्मक श्रेणी में रहा है। हालांकि अगस्त की शुरुआत में बारिश कम हुई है, लेकिन अभी दो महीने बाकी हैं, और यदि मौसम का मिजाज सामान्य रहा तो वाराणसी अपने मॉनसूनी लक्ष्य को पूरा कर लेगा। उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार तेज बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News