Advertising
<

एकतरफा प्रेम में मासूम का गला रेतकर की गई हत्या: एक दिन पहले मां के साथ किया था विवाद, शादी करना चाहता था आरोपी – Satna News

3
एकतरफा प्रेम में मासूम का गला रेतकर की गई हत्या:  एक दिन पहले मां के साथ किया था विवाद, शादी करना चाहता था आरोपी – Satna News

एकतरफा प्रेम में मासूम का गला रेतकर की गई हत्या: एक दिन पहले मां के साथ किया था विवाद, शादी करना चाहता था आरोपी – Satna News

‘वो मां से शादी करना चाहता था…’ मासूम भाई के हत्यारे के खिलाफ बहन सेजल के ये बोल एकतरफा प्रेम के जुनून की दरिंदगी की तरफ इशारा करते हैं।

.

दरअसल, सतना के सिद्धार्थ नगर बैंक कॉलोनी में सोमवार को 11 वर्षीय शिवराज रजक उर्फ बादल की जघन्य हत्या के बाद उसका शव नीले ड्रम के अंदर मिलने के सनसनीखेज मामले में जिस आरोपी मथुरा रजक का नाम सामने आया है, सेजल उसी का जिक्र रोते हुए कर रही थी। आरोपी अभी फरार है। पुलिस की तीन टीमें उसकी धरपकड़ के लिए हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

दैनिक NEWS4SOCIALने इस वारदात की तह तक जाकर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित परिजनों, आस-पड़ोस के लोगों और पुलिस सूत्रों से बातचीत के बाद जो कहानी निकलकर सामने आई, वह बेहद ही चौंकाने वाली है। पहले जान लेते हैं घटनाक्रम के बारे में…

पुलिस ने तलाशी के दौरान नीले ड्रम से बच्चे का शव बरामद किया।

गला रेतकर हुई 11 साल के बच्चे की हत्या सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में सोमवार को पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय शिवराज उर्फ बादल रजक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके शव को घर के अंदर एक नीले ड्रम में छिपाकर आरोपी फरार हो गया। मृतक शिवराज का परिवार बेहद साधारण जीवन जी रहा था। पिता महाराष्ट्र के नासिक में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं, जबकि मां आशा रजक घर-घर जाकर झाड़ू-पोछा कर परिवार का खर्च चलाती थीं।

Advertising

बड़ी बहन सेजल कॉलेज में पढ़ने के साथ नौकरी की तलाश कर रही है, और एक भाई शिवाकांत भी कंप्यूटर की दुकान में काम करता है। पिता को छोड़ मां एवं तीनों बच्चे संतोष विश्वकर्मा के मकान में किराए से रहते थे। सोमवार की सुबह भी हर दिन की तरह मां और भाई काम पर निकल गए और बहन भी नौकरी की तलाश में चली गई, जबकि मासूम शिवराज घर में अकेला रह गया।

मां लौटी तो बेटा नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

10.30 बजे घर में घुसा था आरोपी करीब 10:30 बजे के आसपास आरोपी, जो पहले से ही परिवार के संपर्क में था, घर में दाखिल हुआ। मौके का फायदा उठाकर उसने मासूम को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हंसिया से शिवराज का गला बेरहमी से रेत दिया।

मासूम को संभलने तक का मौका नहीं मिला, घर की चारदीवारी के भीतर ही उसकी जिंदगी खत्म कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी दरिंदगी को छिपाने की पूरी कोशिश की। उसने शिवराज के शव को घर में रखे नीले प्लास्टिक ड्रम में डाल दिया और ऊपर से कपड़े भर दिए। इसके बाद बाहर से घर के दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गया।

उधर, दोपहर लगभग 1:30 बजे बहन सेजल घर पहुंची तो बाहर से ताला लगा देख उसने मां आशा को फोन लगाया। घर पर ताला लगा होने की बात सुनकर मां का माथा चौंक गई। वह फौरन घर पहुंची और खिड़की से झांककर देखा तो कमरे का पंखा चल रहा था और लाइट जल रही थी।

मां-बेटी ने आस-पड़ोस में शिवराज की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच मां को अनहोनी की शंका हुई तो वह मथुरा रजक की ड्राईक्लीन की दुकान पहुंची, लेकिन वह भी बंद थी। अंत में पुलिस को सूचना दी गई।

बिस्तर और तकिए पर खून से सने मिले मौके पर पहुंची पुलिस घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो कमरे का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए, बिस्तर और तकिए पर खून ही खून, दीवारों पर खून के छींटे। वहीं दीवार के पास रखे नीले ड्रम में पुलिस ने झांककर देखा तो उसमें शिवराज का खून से सना शव पड़ा था। ड्रम के ऊपर ही हंसिया रखी थी, जिससे बच्चे का गला रेतकर हत्या की गई थी।

पुलिसकर्मियों ने रोते-बिलखते परिवार को कमरे के बाहर किया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। टीआई सुदीप सोनी और एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। टीम द्वारा कई जगहों से फिंगरप्रिंट लिए गए।

मौका मुआयना करने के बाद मासूम का शव ड्रम से बाहर निकाला गया। शव के गले पर धारदार हथियार से रेतने का गहरा निशान मिला। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हंसिया और शव के ऊपर रखे गए रक्तरंजित कपड़े जब्त कर लिए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस संदिग्ध आरोपी मथुरा रजक (45 वर्ष) की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मां से एकतरफा प्यार करता है आरोपी दरअसल, मृतक शिवराज के पिता रमेश रजक मूलतः सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के नयागांव के रहने वाले हैं। पूरा परिवार सतना की बैंक कॉलोनी में संतोष विश्वकर्मा के किराए के मकान में रहता है। रमेश पिछले लगभग 10 साल से महाराष्ट्र के कई शहरों में रहकर मजदूरी करता है और बीच-बीच में सतना आता रहता है।

यहां उसकी पत्नी आशा और तीनों बच्चे मृतक शिवराज, बड़ा बेटा शिवाकांत और बेटी सेजल ही रहते हैं। आशा लोगों के घरों में काम करती है, जबकि बेटी सेजल कॉलेज में पढ़ाई के साथ काम की तलाश कर रही है। बेटा शिवाकांत 8वीं कक्षा में पढ़ाई के साथ सेमरिया चौक स्थित गोपाल कॉम्प्लेक्स में एक कंप्यूटर की दुकान में नौकरी भी करता है।

बैंक कॉलोनी में ही मथुरा रजक की कपड़ों में प्रेस करने की दुकान है। रमेश की बेटी सेजल के अनुसार, मथुरा कई साल से उसकी मां के पीछे पड़ा है। एकतरफा प्रेम के चलते वह उस पर शादी करने का दबाव बनाता है। सेजल की इस बात की पुष्टि आस-पड़ोस के लोगों ने भी की है। वारदात के एक दिन पहले भी मथुरा ने आशा से विवाद किया था, जो हाथापाई तक पहुंच गया था।

दुकान में लगाई थी फटकार पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आशा मोहल्ले के एक घर में काम करती है। वहां उसने अपनी आपबीती सुनाई, तो घर के मालिक ने सोमवार की सुबह दुकान पहुंचकर मथुरा को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में आशा को तंग न करने की नसीहत दी।

माना जा रहा है कि इसी के बाद मथुरा आशा के घर गया और वहां आशा तो नहीं मिली, लेकिन उसने बदला लेने की नियत से मासूम शिवराज के साथ इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।

पति-पत्नी में हुआ था विवाद महाराष्ट्र के नासिक में एक टाइल्स फैक्ट्री में काम करने वाला मृतक शिवराज का पिता रमेश वारदात के लगभग 15 दिन पहले सतना आया था।

10 दिन पहले पत्नी आशा के देर से घर लौटने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रमेश नयागांव चला गया था। सूत्रों के मुताबिक, आशा के प्रति मथुरा की दीवानगी की बात रमेश को भी पता थी। इसी कारण वह जब भी सतना आता था, उसका मथुरा से विवाद होता था।

सीधी का रहने वाला है मथुरा इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस को संदिग्ध जिस मथुरा रजक की तलाश है, वह मूलतः सीधी जिले का रहने वाला है।

एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

यह भी पढ़ें…

5वीं के छात्र का गला रेता, नीले ड्रम में छिपाया:सतना में खून से सना मिला तकिया और कमरा

मध्यप्रदेश के सतना में 11 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर शव नीले ड्रम में छिपाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

घटना कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में सोमवार दोपहर की है। बच्चे के लापता होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी। अंदर का मंजर सिहराने वाला था—बिस्तर पर रखी तकिया खून से सनी थी, दीवारों पर खून के छींटे थे और बिस्तर से लेकर ड्रम तक खून के निशान पड़े थे।

मृतक की पहचान शिवराज रजक (11) के रूप में हुई है, जो कक्षा 5वीं का छात्र था। तलाशी के दौरान पुलिस ने नीले ड्रम से बच्चे का शव बरामद किया। आरोपी मथुरा रजक (45) पर हंसिया से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़िए…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News