उर्फी जावेद के सारे दांत हैं नकली हैं, एक्ट्रेस बोलीं- भुट्टा खाया तो सारे टूट जाएंगे

203
उर्फी जावेद के सारे दांत हैं नकली हैं, एक्ट्रेस बोलीं- भुट्टा खाया तो सारे टूट जाएंगे


उर्फी जावेद के सारे दांत हैं नकली हैं, एक्ट्रेस बोलीं- भुट्टा खाया तो सारे टूट जाएंगे

सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से लोगों का ध्यान खींचने वालीं उर्फी जावेद हर तरफ छाई रहती हैं। उनकी मीठी बातों का, उनकी अदाओं का, उनके हुस्न का हर कोई दीवाना है। वह हर दिन एक नए लुक में दिखाई देती हैं। खुद के साथ वह एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उन्हें हालांकि इस बात का जरा भी दुख नहीं होता है कि लोग क्या कहेंगे। उर्फी सिर्फ वही करती हैं जो उनको अच्छा लगता है। बोलने में भी वह बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। फिर चाहे वह बातें उनके बारे में ही क्यों न हो।

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) हमेशा हंसती हुई नजर आती हैं। उनके चेहरे से स्माइल जरा भी देर के लिए गायब नहीं होती है। उनके चमकते हुए सफेद दांत पैपारजी अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि वह उनके दांत असली नहीं हैं। इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करने के दौरान उर्फी से पैप्स ने पूछा कि मुंबई में बारिश है तो क्या उनको भुट्टे खाने हैं, चाय पीनी है, भज्जियां खानी हैं, ऐसा कुछ करने का मन होता है? इस पर उर्फी कहती हैं कि अगर वह भुट्टे खाएंगी तो उनके सारे दांत टूट जाएंगे क्योंकि सब नकली हैं। इसलिए वह भुट्टे नहीं खा सकती हैं। रही बात भज्जियों की तो वह उसका भरपूर आनंद लेती हैं। उन्हें भज्जियां खाने का बहाना चाहिए होता है। वह उसे तल-तलकर खाती ही रहती हैं।


Uorfi Javed का हेटर्स को जवाब, अनबटन जींस में खुद को पेपर के पीछे यूं छुपाती दिखीं ऐक्ट्रेस
उर्फी जावेद अतरंगी कपड़ों में आती हैं नजर
बता दें कि उर्फी जावेद आलोचना करने वालों को भी फटकारती रहती हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उनकी जींस का बटन खुला हुआ था और उन्होंने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को अखबार से छिपाया हुआ था। इस पर उन्होंने बी योरसेल्फ लिखा था। जब ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ तो लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया था। अब यही देखकर यूजर्स को गुस्सा आ गया था। लोगों का कहना था कि वह टॉपलेस हैं। लेकिन कुछ ने बताया था कि उर्फी ने पिंक कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ है।


VIDEO: आलिया भट्ट के बच्चे की बुआ बनेंगी या मौसी? Urfi Javed ने दिया मजेदार जवाब
उर्फी जावेद को मिलती है धमकियां
उर्फी जावेद को कई बार धमकियां तक मिल चुकी हैं। उन्होंने उदयपुर कांड पर पोस्ट किया था तो लोगों ने ये खबर फैला दी कि एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया है। साथ ही उनकी आत्मा की शांति की दुआ करने लगे और हत्यारों के सपोर्ट में पोस्ट करने लगे। इतना ही नहीं लोगों ने कई बार उर्फी को भद्दी बातें तक कहनी शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस ने हालांकि इस पर रिएक्ट किया था। कहा था कि इस दुनिया में क्या हो रहा है। ‘इस दुनिया में क्या हो रहा है? मुझे जान से मारने की बहुत धमकियां मिल रही हैं। कॉमेंट आ रहा है कि वो लोग मेरे हत्यारे के साथ खड़े हैं।’





Source link