उधारी वसूलने आया ईनामी तस्कर गिरफ्तार: मध्यप्रदेश से मारवाड़ा में लाता था ड्रग्स, 40 हजारा का ईनाम था घोषित – Jodhpur News h3>
जोधपुर पुलिस ने तस्करी के एक इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी तस्कर मध्यप्रदेश और मेवाड़ इलाके से मारवाड़ में ड्रग्स तस्करी करता था और दो मामलों मे फरार चल रहा था।
.
जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तस्कर नारायण सिंह पुत्र भरत सिंह राजपूत ,रतलाम, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उस पर पुलिस की तरफ से ₹40000 का इनाम घोषित था। नारायण सिंह पर बाड़मेर जिले में दो अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज है और उसे अब तक कुल पांच मामलों में शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।
उधारी वसूलकर शुरू करना चाहता था नया धंधा नारायण सिंह को पकड़ने में के लिए रेंज की साइक्लोनर टीम उसके गांव रणायरा भी पहुंची थी लेकिन उसके गांव सूचना तंत्र मजबूत होने के चलते अनजान गाड़ी के आने की खबर मिल जाती थी और वह भाग जाता था। इस पर टीम ने उसके गांव से बाहर जाने का इंतजार किया लेकिन उसने बाद में मोबाइल रखना बंद कर दिया जिससे वह कई दिनों से पकड़ में नहीं आया।
इस बार आरोपी के बाड़मेर आने की सूचना मिलने पर साइक्लोनर टीम एक्टिव हुई और बाड़मेर के सिणधरी चौराहे के नजदीक एक होटल से उसको पकड़ लिया गया। नारायण सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह अपने उधारी वसूल ने बाड़मेर आया था और नया धंधा शुरू करना चाहता था।
रिश्तेदारी में शादी में आया और बन बैठा तस्कर आईजी कुमार ने बताया कि आरोपी नारायण सिंह राजस्थान के सटे जिले रतलाम का निवासी है । वह अपने क्षेत्र के साथ-साथ मेवाड़ इलाके में मादक पदार्थों की खेती करने वालों का संपर्क मारवाड़ के तस्करों से करवा कर उन्हें ड्रग्स दिलवाने का में बिचोलिए की भूमिका निभाता था । उसे मारवाड़ के तस्कर पहुंचने में ज्यादा लागत आने का बहाना बनाकर पैसे देने में कंजूसी करते थे।
वह 2 वर्ष पहले जोधपुर में अपने किसी रिश्तेदार की शादी में आया तो शादी समारोह के दौरान की गई अफीम की मनुहार के दौरान आरोपी को जानकारी मिली कि यहां अवैध मादक पदार्थ शादी समारोह में उपयोग लिया जाना शान की बात माना जाता है। उसे शादी समारोह में यभी पूछताछ करने में पता चला कि इसका भाव ₹100000 किलो है। तब उसे लगा कि उत्पादन क्षेत्र में आधे भाव में खरीदा गया नशा यहां दोगुनी रेट में बिकता है तो आप अपने बिचोलिए का काम बंद कर नशे का सामान स्वयं मारवाड़ लाने की योजना पर काम शुरू किया।
मारवाड़ के तस्करों से दुशमनी इसी योजना के तहत काम करते हुए अपने दोस्तों का एक ग्रुप बनाकर नशे की दो-तीन खेप मारवाड़ के ग्रामीण इलाकों में भेजी। आरोपी अपने दोस्तों को खेप पहुंचाने के लिए भेजता और बदले में अच्छी कमाई का लालच देता था । लेकिन उसके मारवाड़ में पर परेशानने की भनक लगते है मारवाड़ के तस्कर दुश्मन बिन बैठे और इसकी शिकायतें शुरू कर दी और उसकी दो-तीन के पकड़वाय इसके बाद आरोपी ने स्वयं तस्करी शुरू कर दी लेकिन मारवाड़ के तस्करों के दुश्मनी के चलते भाई यहां पर नहीं जमा पांव दो थानों का मानचित्र होने के चलते पुलिस रेंज मुख्यालय ने उसे पर 40000 का इनाम घोषित कर दिया यह रहे पुलिस टीम में शामिल कार्रवाई करने वाली रेंज की साइक्लोन टीम में उप निरीक्षक कन्हैया लाल प्रीतम चौहान देवाराम बिश्नोई हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह कॉन्स्टेबल मनीष परमार राकेश अशोक कुमार गोपाल जानी झुमरा राम रोहतास कुमार जोगाराम राकेश कुमार किशोर कुमार देवाराम और बाड़मेर रीको थाने के कांस्टेबल पिलर पीराराम शामिल रहे अजय कुमार ने बताया की कार्रवाई में शामिल समस्त टीमों को विशेष कार्यक्रम के दौरान जोधपुर राज्य कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा।
