Advertising
<

उदयपुर में 4.33 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे अंडरपास: विधायक ताराचंद जैन ने किया शिलान्यास, अब नहीं काटना पड़ेगा लंबा चक्कर – Udaipur News

0
उदयपुर में 4.33 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे अंडरपास:  विधायक ताराचंद जैन ने किया शिलान्यास, अब नहीं काटना पड़ेगा लंबा चक्कर – Udaipur News

उदयपुर में 4.33 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे अंडरपास: विधायक ताराचंद जैन ने किया शिलान्यास, अब नहीं काटना पड़ेगा लंबा चक्कर – Udaipur News


​उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने छोटी नोखा-बड़ी नोखा रेलवे अंडरपास का शिलान्यास किया। इस अंडरपास के शुरू होने से शहर की कई कॉलोनियां सीधे आपस में जुड़ जाएंगी। अब स्थानीय लोगों को एक इलाके से दूसरे इलाके में जाने के लिए कई किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। काफी समय से इस क्षेत्र में अंडरपास की कमी खल रही थी, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। शनिवार को यह शिलान्यास हुआ। ​क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार यह मांग उठाई जा रही थी कि पानेरियों की मादड़ी और टेकरी जैसे इलाकों में जाने के लिए कोई सीधा रास्ता दिया जाए। रेलवे लाइन की वजह से लोगों को घूमकर जाना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने अपनी यह समस्या विधायक ताराचंद जैन को बताई थी। विधायक ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रेलवे और उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के बाद अंडरपास बनाने पर सहमति बनी और अब इसका काम शुरू कर दिया गया है।
​इस अंडरपास के निर्माण पर कुल 4.33 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। यह बजट यूडीए की ओर से मंजूर किया गया है, जबकि निर्माण का काम रेलवे की ओर से करवाया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ताराचंद जैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए बजट कभी भी रुकावट नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि उदयपुर को संवारने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। भाजपा सरकार में विकास के कामों के लिए जब भी बजट मांगा गया, वह पूरा हुआ है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में शहर विधानसभा क्षेत्र में और भी कई बड़े विकास कार्य होंगे। ​इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद नोखा गांव, न्यू शिवनगर, महावीर नगर और पानेरियो की मादड़ी के हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही टेकरी का पूरा क्षेत्र, छोटी नोखा, बैरवा बस्ती, कुम्हारों का भट्टा और एमबी कॉलेज क्षेत्र के लोगों की राह भी आसान हो जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोखा गांव के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल डांगी ने की।
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंडी अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, निवर्तमान पार्षद अरविंद जारोली, वरिष्ठ समाजसेवी देवकिशन मेनारिया और किरण झगड़ावत मौजूद थे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News