उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे: उनकी गर्लफ्रेंड ने भी डांस किया; रॉयल वेडिंग में बारातियों ने बांधे राजस्थानी साफे – Udaipur News

0
उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:  उनकी गर्लफ्रेंड ने भी डांस किया; रॉयल वेडिंग में बारातियों ने बांधे राजस्थानी साफे – Udaipur News


उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे: उनकी गर्लफ्रेंड ने भी डांस किया; रॉयल वेडिंग में बारातियों ने बांधे राजस्थानी साफे – Udaipur News

शुक्रवार शाम सिटी पैलेस में हुई बॉलीवुड नाइट में कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे ने भी डांस किया।

उदयपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन ने बॉलीवुड गानों पर डांस किया। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने दोनों के साथ स्टेज शेयर की।

.

ये पावर कपल अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचा है। 23 नवंबर को होने वाली इस रॉयल वेडिंग के फंक्शंस में शुक्रवार की शाम बॉलीवुड एक्टर्स ने परफॉर्म किया।

देसी गानों पर वरूण धवन, रणवीर सिंह, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस के डांस ने देश-विदेश से पहुंचे गेस्ट को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस बॉलीवुड नाइट में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने दूल्हे वामसी गडिराजू और दुल्हन नेत्रा मंटेना के साथ एक मजेदार टॉक शो भी किया। शनिवार को इस रॉयल वेडिंग के फंक्शंस में हॉलीवुड स्टार परफॉर्म करेंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन ने बॉलीवुड के कई फेमस वेडिंग सॉन्ग पर डांस किया।

जूनियर ट्रम्प की गर्लफ्रेंड को रणवीर सिंह ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मूवी के झुमका गाने पर डांस कराया।

जेनिफर लोपेज का फूल बरसाकर स्वागत

इस वेडिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात को जेनिफर लोपेज भी उदयपुर पहुंची। वे लीला होटल में रुकी हैं। होटल में राजस्थानी स्टाइल में फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया।

​​​​​इस वेडिंग के फंक्शंस में आज होने वाली हॉलीवुड नाइट में जेनिफर लोपेज के साथ पॉप स्टार जस्टिन बीबर पर परफॉर्म करेंगे। दोनों सिटी पैलेस के माणक चौक में परफॉर्मेंस देंगे। जस्टिन बीबर आज दोपहर को उदयपुर पहुंचेंगे।

शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे होटल लीला पहुंचीं जेनिफर लोपेज का रॉयल वेलकम हुआ। अचानक उन पर बरसे फूलों से वे भी एक बार चौंक गईं। उसके बाद मुस्कुराने लगीं।

अब देखिए- इस वेडिंग के फंक्शंस से जुड़े PHOTOS…

जयपुर के हाथी गांव के बाबू हाथी पर दूल्हे वामसी गडिराजू सवार हुए।

पंजाबी सिंगर सुखविंदर सिंह ने बारात में अपने गानों पर परफॉर्म दी।

बारात निकलने से पहले बारातियों को राजस्थानी साफा बांध गया।

पिछोला झील में मेहमानों को घुमाया गया। बारात के बाद सिटी पैलेस के माणक चौक पर मेहंदी सेरेमनी होगी।

बॉलीवुड नाइट फंक्शन में करण जौहर ने एक टॉक शो की थीम पर दूल्हा-दुल्हन से मजेदार सवाल भी किए।

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड नाइट में अपनी कई मूवी के गानों पर डांस परफॉर्मेंस दी। उनके साथ फंक्शन में पहुंचे कई गेस्ट ने भी डांस किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने लाल परी सहित कई मूवी सॉन्ग पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

वेडिंग कपल के साथ बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन ने भी डांस किया। दूल्हा-दुल्हन ने बॉलीवुड के कई सॉन्ग पर एक साथ भी डांस किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी इस शादी में शामिल हो रही हैं। बॉलीवुड नाइट में उन्होंने कई नए-पुराने फिल्मी गानों पर डांस किया।

इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के 10 से ज्यादा स्टार्स पहुंचे हैं। शुक्रवार के फंक्शन में शाहिद कपूर भी स्टेज पर गेस्ट को एंटरटेन करते नजर आए।

कृति सेनन की डांस परफॉर्मेंस ने भी रॉयल वेडिंग के गेस्ट को डांस करने पर मजबूर कर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर शुक्रवार शाम को गर्लफ्रेंड के साथ उदयपुर पहुंचे। वे यहां लीला पैलेस होटल में रुके हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने शनिवार सुबह उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की। पूर्व राजपरिवार के निवास शंभू पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे।

शादी में शामिल होने के लिए नोरा फतेही आज उदयपुर पहुंचीं। डबोक एयरपोर्ट से वे सीधा वेडिंग डेस्टिनेशन होटल लीला गई। डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर किए गए सवाल पर वे बोलीं कि इसको लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

….

उदयपुर में रॉयल वेडिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे:बॉलीवुड स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शुक्रवार रात उदयपुर पहुंचे। वे बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़िए…