Advertising
<

‘उड़वा तारु गर्दा’ पर युवती ने वार्ड में बनाई रील: संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे – Rewa News

18
‘उड़वा तारु गर्दा’ पर युवती ने वार्ड में बनाई रील:  संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे – Rewa News

‘उड़वा तारु गर्दा’ पर युवती ने वार्ड में बनाई रील: संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे – Rewa News


रीवा के संजय गांधी अस्पताल की कर्मचारी द्वारा वार्ड के अंदर रील बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने अस्पताल की ठेका कंपनी का आईडी कार्ड पहन रखा था और भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने लिया संज्ञान वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रबंधन का साफ कहना है कि अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने कहा कि यह अनुशासनहीनता का मामला है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई अस्पताल अधीक्षक ने साफ कही कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की हरकतें बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। साथ ही कहा कि खासकर अस्पताल के कर्मचारियों के लिए तो ऐसी गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं और नियमों का पालन करना जरूरी है। अस्पताल परिसर में रील बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित अस्पताल प्रशासन ने दोबारा स्पष्ट किया है कि अस्पताल के अंदर रील बनाना या किसी भी तरह की वीडियो शूटिंग करना पूरी तरह से मना है। यह न सिर्फ अनुशासनहीनता है बल्कि मरीजों की निजता और सुरक्षा के लिए भी खतरा है। पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला यह पहली बार नहीं है जब संजय गांधी अस्पताल में इस तरह का मामला सामने आया हो। इससे पहले नवंबर 2025 में भी एक युवती द्वारा आईसीयू के पास फिल्मी गानों पर रील बनाने का मामला सामने आया था। आईसीयू के पास डांस करती नजर आई थी युवती उस वायरल वीडियो में युवती आईसीयू वार्ड के पास फिल्मी गानों पर डांस करती नजर आई थी। यह अस्पताल रीवा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां गंभीर मरीजों का इलाज होता है। ऐसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नाराजगी जताई थी और जांच की बात कही थी। युवती ने मांगी थी माफी पिछले मामले में वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने माफी मांग ली थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, जिसके चलते युवती को पीछे हटना पड़ा था। युवती की पहचान शैलू शर्मा के रूप में हुई थी उस समय वायरल वीडियो में नजर आई युवती की पहचान शैलू शर्मा के रूप में हुई थी, जो पेशे से बघेली कलाकार बताई गई थी। जानकारी के अनुसार, वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। अस्पताल जैसी जगहों पर लगातार उठते रहे हैं सवाल अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। हालांकि हर बार वीडियो सामने आने के बाद ही कार्रवाई की बात होती है। इस ताजा मामले में भी वीडियो सामने आने के बाद प्रबंधन हरकत में आया है और जांच के बाद सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News