उज्जैन में कांग्रेस ने सीएम यादव का पुतला फूंका: प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एसपी ने सरपंच को पीटा – Ujjain News

24
उज्जैन में कांग्रेस ने सीएम यादव का पुतला फूंका:  प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एसपी ने सरपंच को पीटा – Ujjain News

उज्जैन में कांग्रेस ने सीएम यादव का पुतला फूंका: प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एसपी ने सरपंच को पीटा – Ujjain News

उज्जैन में बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार और सौरभ शर्मा की जमानत का विरोध करते हुए कांग्रसियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव का पुतला जलाने को लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि

.

प्रदर्शन के दौरान घायल सरपंच जीवन मालवीय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। कांग्रेस न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी थी। इतने बड़े भ्रष्टाचारी को जमानत मिलना सरकार की संलिप्तता को दर्शाता है।

प्रदेश कांग्रेस की आव्हान पर विरोध

सौरभ शर्मा और उसके साथियों की लोकायुक्त द्वारा चार्ज शीट पेश नहीं किए जाने से सभी को मिल जमानत के बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से किए गए आव्हान में बुधवार दोपहर को उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षीर सागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा और सीएम का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी आपस में भीड़ गए।

दरअसल, परिवहन कांड को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक बजे पुतला जलाने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान पुलिस ने बेरिकेडिंग कर सभी ओर से रास्ते बंद कर दिए थे। एक फायर फाइटर सहित फायर ईस्टंगिशर और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए विधायक महेश परमार, मुकेश भाटी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, ललित मीणा सहित कांग्रेस के अन्य नेता की मौजदूगी में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस बीच उन्हेल के पास बड़लाई के सरपंच जीवन मालवीय पुतला लेकर पहुंचे और उन्होंने उसमे आग लगा दी। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की लेकिन जब तक आग लग चुकी थी। हालांकि पुलिस ने उसे पूरा जलने नहीं दिया। इस बीच पुतला छीन रहे एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने सरपंच को जमकर पिट दिया। सरपंच को पीटता देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस से बचाया।

कांग्रेस विधायक बोले- सरकार ने भ्रष्टाचारी को संरक्षण दिया

प्रदेश में जिस तरह से परिवहन घोटाला हुआ है, उसमें लोकायुक्त और शासन ने सरकार का पक्ष तक नहीं रखा। इसमें तत्कालीन मंत्री से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री तक सभी शामिल हैं। सौरभ शर्मा को जमानत क्यों मिल गई, जबकि एक तरफ किलो में सोना और करोड़ों रुपए बरामद हुए। लोकायुक्त और भाजपा सरकार सौरभ शर्मा को संरक्षण दे रही है। विपक्ष पूरे प्रदेश में इस मिलीभगत के खिलाफ प्रदर्शन कर इसे उजागर कर रहा है।

एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव ने कहा,

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सामग्री नीचे फेंकी गई। ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग किया गया। सभी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी

तस्वीरों में देखें कांग्रेस का प्रदर्शन…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News