उज्जैन महाकाल दर्शन: चारधाम से लगेगी लाइन: साल के अंतिम दिनों में बदलेगी व्यवस्था, नव वर्ष के लिए मंदिर समिति ने बनाया प्लान – Ujjain News h3>
श्री महाकालेश्वर मंदिर में वर्ष के अंतिम दिनों और नए साल पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिला और मंदिर प्रशासन ने भक्तों को सुगम दर्शन कराने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने इन व्यवस्थ
.
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वर्ष के अंतिम सप्ताह से लेकर नए वर्ष के पहले सप्ताह तक लाखों दर्शनार्थी आते हैं। इसी को देखते हुए मंदिर समिति ने प्रवेश, निकास और अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत प्लान बनाया है।
अधिकारियों की भी लगेगी ड्यूटी
शुक्रवार को कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने इन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि भीड़ प्रबंधन के लिए शीघ्र दर्शन टिकट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मंदिर परिसर में 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक अतिरिक्त पुलिस बल और कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को शिफ्ट के अनुसार तैनात किया जाएगा।
इस समीक्षा बैठक में प्रशासक प्रथम कौशिक, एडीएम अतेंद्र सिंह, निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा, उप प्रशासक सिम्मी यादव, एसएन सोनी, एएसपी आलोक शर्मा, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चलित भस्म आरती की व्यवस्था
सामान्य दर्शनार्थियों के लिए चारधाम मंदिर पार्किंग से प्रवेश मिलेगा। वे शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदीद्वार और श्री महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर भवन, फेसेलिटी सेंटर-01 और नवीन टनल-01 से गणेश मण्डपम पहुंचेंगे, जहां से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालु आपातकालीन निर्गम द्वार से बड़ा गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर तिराहा होते हुए वापस चारधाम मंदिर पहुंचेंगे।
अत्यधिक भीड़ की स्थिति में श्रद्धालुओं को फेसेलिटी सेंटर-01 से सीधे कार्तिकेय मण्डपम् में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें द्वार नंबर 10 या निर्माल्य द्वार के रास्ते बाहर निकाला जाएगा। दर्शन मार्ग और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।
भस्म आरती दर्शन के लिए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन और 31 दिसंबर को ऑफलाइन पंजीकरण बंद रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती के दौरान कार्तिकेय मण्डपम से चलित भस्मआरती दर्शन की व्यवस्था सुबह 4:15 बजे से की जाएगी।
वाहन पार्किंग व्यवस्था
श्रद्धालु कर्कराज, भील समाज धर्मशाला, कलोता समाज धर्मशाला, कार्तिक मेला ग्राउंड, मेघदूत पार्किंग और हरिफाटक ब्रिज के नीचे वाहन पार्क कर सकेंगे। चारधाम पार्किंग और म्यूजियम के सामने बड़े स्तर पर जूता स्टैंड बनाए जाएंगे। लड्डू प्रसाद काउण्टर, प्राथमिक उपचार सुविधाएं, पेयजल वितरण,पूछताछ एवं सहायता केंद्र के अस्थाई काउन्टर लगेंगे।
चिकित्सा सहायता
मानसरोवर भवन, त्रिवेणी मण्डपम, श्री महाकाल लोक कंट्रोल रूम, मंदिर परिसर, निर्गम द्वार,फेसेलिटी सेंटर, हरसिद्धी चौराहा, चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल पर 24&7 चिकित्सा दल, एम्बुलेंस और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी।
