उज्जैन के महाकाल मंदिर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर, देखें- वीडियो h3>
Sambrat Chaturvedi | Lipi | Updated: Aug 11, 2022, 1:30 AM
Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता और मंदिर प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान बैरिकेड्स तोड़कर कार्यकर्ता नंदी हॉल में घुस गए। मंदिर की में व्यवस्था बिगड़ी तो अफरा तफरी मच गई। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्जैन आने पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी महाकाल पहुंच गए थे।
हाइलाइट्स
- उज्जैन के महाकाल मंदिर में हंगामा
- भाजयुमो कार्यकर्ता और मंदिर प्रबंध कर्मचारियों के बीच तनातनी
- कार्यकर्ताओं को रोका तो उनके साथ धक्का मुक्की
उज्जैन: महाकाल मंदिर में बुधवार सुबह भाजयुमो कार्यकर्ता की कर्मचारियों से अभद्रता और हंगामे का मामला सामने आया है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्जैन आने पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी महाकाल पहुंच गए थे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कुछ अन्य कार्यकर्ता गर्भगृह में चले गए। इसी दौरान जो कार्यकर्ता बाहर रह गए उन्होंने मंदिर के बेरिकेडिंगग तोड़कर नंदी हॉल में घुसने का प्रयास किया। इसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा गार्ड ने कार्यकर्ताओं को रोका तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। आखिकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए नंदी हॉल में घुस गए।
कार्यकर्ता अंदर जाने से वंचित रहे तो बेरिकेड्स गिराकर नंदी हाल में घुसे
महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाएं एक बार फिर तार-तार होती नजर आ रही है। बुधवार को सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या उज्जैन पहुंचे थे। सुबह करीब 10:30 बजे महाकाल दर्शन के लिए जब मंदिर पहुंचे तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कुछ कार्यकर्ता चांदी गेट से उतरकर गर्भगृह में पहुंच गए। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता अंदर जाने से वंचित रह गए। बचे हुए करीब एक दर्जन कार्यकर्ता रेम्प से उतरकर नंदी हाल में घुसने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन विवाद करते हुए कार्यकर्ताओ ने वहां लगे बेरिकेड्स गिराकर नंदी हाल में घुस गए और इस दौरान मंदिर के कर्मचारी मूक दर्शक बने देखते रहे ।
मंदिर में अफरा तफरी का माहौल
जिस वक़्त ये घटना हुई उस समय सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अंदर घुसने को लेकर हुए विवाद में वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। नंदी हाल में कुछ सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोका तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। इस दौरान बेरिकेड्स पर लगे मंदिर के कर्मचारी मूक दर्शक बने सब देखते रहे।
सोमवार को विधायक गर्भगृह में पहुंचे थे
महाकाल मंदिर में श्रावण के पहले से ही किसी को भी गर्भगृह में प्रवेश देने पर प्रतिबंध लगाया था। इधर, सोमवार को गर्भगृह इंदौर विधायक रमेश मेंदोला ने प्रवेश कर दर्शन पूजन किए। इधर, मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह निरीक्षक विजय डोडिया और प्रोटोकाल कर्मचारी घनश्याम हाड़ा को निलंबित कर दिया।
बचाव के लिए शुरू की व्यवस्था
महाकाल मंदिर प्रशासन ने बुधवार को सुबह मीडिया कर्मियों के वाट्सअप पर गर्भगृह और नंदी हाल में प्रवेश देने की व्यवस्था शुरू करने सम्बंधित चार लाईन की सूचना जारी करवाई थी। इस सूचना में टिकट वाले, प्रोटोकाल या सामान्य जन जाएंगे इसका कोई उल्लेख नहीं था। विस्तृत जानकारी बाद में देने का हवाला दिया गया था। मंदिर प्रशासन की इस अधुरी सूचना से स्पष्ट है कि अधिकारियों ने अपने बचाव करने के लिए सुबह गर्भगृह में प्रवेश देने की सूचना डाल दी। कारण यह है कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गर्भगृह में जाना था। वहीं सोमवार को विधायक के गर्भगृह में जाने की बात पर पर्दा डाला गया है।
Mahakal Ki Shahi Sawari: सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकाल की शाही सवारी, चंद्रमौलेश्वर रूप में दे रहे दर्शन
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News