उज्जैन के प्रेमानंद महाराज बोले-साईं की फोटो में आग लगाओ: कथा में कहा- मुस्लिम की पूजा करेंगे तो हमारे धर्म का क्या होगा; मूर्तियां हटवाओं – Ujjain News

0
उज्जैन के प्रेमानंद महाराज बोले-साईं की फोटो में आग लगाओ:  कथा में कहा- मुस्लिम की पूजा करेंगे तो हमारे धर्म का क्या होगा; मूर्तियां हटवाओं – Ujjain News

उज्जैन के प्रेमानंद महाराज बोले-साईं की फोटो में आग लगाओ: कथा में कहा- मुस्लिम की पूजा करेंगे तो हमारे धर्म का क्या होगा; मूर्तियां हटवाओं – Ujjain News

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने कहा कि घर में साईं की मूर्ति है तो कुएं में फेंक दो और फोटो है तो आग लगा दो। 84 करोड़ देवी-देवताओं को छोड़कर एक मुस्लिम की पूजा करेंगे तो हमारे धर्म का क्या होगा?

.

कई मंदिरों में साईं की मूर्ति लगी है, इसे हटवा देना चाहिए। किसी पीर की पूजा क्यों की जाए? महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने ये भी कहा कि मंदिरों में आए दान से कसाईखाने की व्यवस्था चल रही है।

पंचकोशी मार्ग स्थित होटल में प्रेमानंद पुरी महाराज की 25 जुलाई से 31 जुलाई तक कथा चल रही है। इस दौरान मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा में कहा उन्होंने ये बात कही।

उन्होंने साईं बाबा की मंदिरों में पूजा को अनुचित बताते हुए इसे हटाने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शंकराचार्य महाराज और वे स्वयं लंबे समय से इसका विरोध करते आ रहे हैं और अब तक देश के कई मंदिरों की “हजारों मूर्तियां हटवाई जा चुकी हैं।”

मंदिरों में प्रवेश के लिए हिंदू कार्ड बनवाए जाएं

प्रेमानंद ने कहा कि तेलंगाना में कुछ स्थानों पर मंदिरों के दान के रुपए से कसाईखाने की व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कसाईखाने तक पहुंचने के लिए सड़कें भी इसी रुपए से बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों में प्रवेश के लिए हिंदू कार्ड बनवाए जाएं, वहां हिंदू कार्ड प्रणाली लागू की जाए और बिना हिंदू कार्ड के किसी को प्रवेश न दिया जाए।

महाकाल मंदिर पुजारियों को सौंपने की मांग

कथा के दौरान महामंडलेश्वर ने महाकाल मंदिर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देशभर के मंदिरों पर सरकारी अधिग्रहण है, इसे मुक्त करने के लिए पीएम को एक पत्र लिखा है। उन्होंने महाकाल मंदिर के सरकारीकरण को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि पहले महाकाल मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के नियंत्रण में था और बाद में सरकार ने अधिग्रहण कर लिया। उन्होंने मांग की कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करें और उन्हें फिर से अखाड़ों के हवाले करें।

प्रेमानंदपुरी पहले भी कथाओं में विवादित बातें बोल चुके।

पहले कहा था- माताएं 4 बच्चे पैदा करे

प्रेमानंदपुरी कथा के दाैरान इस तरह से पहले भी विवादित बातें बोल चुके है। 20 सितंबर 2024 को उन्होंने देश की आबादी को लेकर एक बयान दिया था।

उन्होंने कहा था- ‘धिक्कारता हूं मैं हिंदुओं को और चेतावनी देता हूं कि अगर ऐसे ही रहे तो इस भारत में कई पाकिस्तान बन जाएंगे। अपनी पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए मेरी इस देश की माताओं से अपील है कि कम से कम 4-4 संतान पैदा करें।’

उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है तो संख्या बल जरूरी है। हम अगर संख्या बल में कम रहे तो अभी तो 240 हैं फिर 40 रह जाएंगे। भारत जब आजाद हुआ था तो वो 2 करोड़ थे, अब 38 करोड़ हो गए हैं। लोकतंत्र में उसी का राज, जिसके हाथ में वोट। यही हाल रहा तो भारत में कई पाकिस्तान बन जाएंगे। भागवत तब तक सुरक्षित है, जब तक ये राष्ट्र सुरक्षित है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News