इस्तीफा दें मुकेश सहनी, बीजेपी ने वीआईपी प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप, संजय जायसवाल बोले- जवाब दीजिये नहीं तो एक्शन लूंगा

130
इस्तीफा दें मुकेश सहनी, बीजेपी ने वीआईपी प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप, संजय जायसवाल बोले- जवाब दीजिये नहीं तो एक्शन लूंगा

इस्तीफा दें मुकेश सहनी, बीजेपी ने वीआईपी प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप, संजय जायसवाल बोले- जवाब दीजिये नहीं तो एक्शन लूंगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने  पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि मत्स्यजीवी समाज का जितना नुकसान कैबिनेट मंत्री (मुकेश सहनी) ने किया, उतना पहले कभी किसी ने नहीं किया था। मुकेश सहनी उनके विभाग में भेजी गई चिट्ठियों तक का जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इन बातों को संज्ञान में ले चुकी है। अगर मुकेश सहनी जवाब नहीं देते तो मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। 

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को मुकेश सहनी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर कहा कि सत्ता का लालच सब पर भारी पड़ता है। उन्होंने कहा कि पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देनी चाहिए। वहीं जहां तक मुकेश सहनी की बात है तो वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे इस्तीफा नहीं देंगे।  

संजय जायसवाल ने आज कहा कि तीन दिनों से मुकेश सहनी के मंत्रालय के विषय में जानकारी मिल रही है। पूरे मत्स्यजीवी समाज का जितना नुकसान मुकेश सहनी ने किया उतना पहले कभी किसी ने नहीं किया था। संजय जायसवाल ने कहा कि सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह पशुपालन और मत्स्यजीवी मंत्री को पांच चिठ्ठियां लिख चुके हैं। वे जानना चाहते हैं कि परंपरागत मत्स्यजीवी समाज कौन-कौन हैं। उन्होंने इसकी लिखित जानकारी मांगी है, लेकिन अबतक जवाब नहीं मिला। 

संबंधित खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि मछुआ कोआपरेटिव सोसाइटी में सदस्य  वही बनता है जो परंपरागत मत्स्यजीवी समाज का होता था। मत्स्यजीवी समाज की मछुआ सोसाइटी का अध्यक्ष एक मंत्री होता था और मंत्री ही सारे कार्यों का निष्पादन करता था। संजय जायसवाल ने कहा कि मुकेश सहनी ने इस पद को ही खत्म कर दिया। इसके बदले एक कार्यकारिणी बना दी। मछुआ सोसाइटी को उनके आपस के बीच में न देकर एक अफसर के धीन कर दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्यजीवी समाज के साथ मंत्री ने जो किया है वह बिल्कुल बर्दाश्त करने के लायक नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर तुरंत मुकेश सहनी इस मामले पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ मैं एक्शन लूंगा। 

वहीं दूसरी ओर भाजपा के राज्यसभा सांसद और यूपी चुनाव के सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने भी मुकेश सहनी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से सहनी के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग की है।  विवेक ठाकुर ने कहा कि उनके पास पुख्ता तथ्य है कि मंत्री के रूप में  मुकेश सहनी ने कई गड़बड़ियां की हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके विभाग में कई अनियमितता हैं, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि किशनगंज में कई स्लॉटर हाउस बेहतर तरीके से काम कर रहे थे लेकिन इनके कार्यकाल में उनमें से कई इनकी प्रताड़ना से बंद हो गए। राज्यसभा सांसद ने दावा किया है कि ऐसे कई राज जांच में निकल सामने आएंगे।



Source link