इरफान के ट्वीट पर इतना बवाल क्यों? शर्म तो पाकिस्तान के पूर्व PM शहबाज को आनी चाहिए

4
इरफान के ट्वीट पर इतना बवाल क्यों? शर्म तो पाकिस्तान के पूर्व PM शहबाज को आनी चाहिए


इरफान के ट्वीट पर इतना बवाल क्यों? शर्म तो पाकिस्तान के पूर्व PM शहबाज को आनी चाहिए

एशिया कप 2023 के महामुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने सभी विकेट खोकर 266 रन बनाए थे। पाकिस्तान और उसके चाहने वालों को जरूर यह लग रहा होगा कि लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय में यह बेहद मुश्किल टास्क था। दरअसल, कैंडी में 200-250 से अधिक का लक्ष्य आसानी से बचाया जा सकता है। ऐसा एक नहीं, कई बार हुआ है। इसकी एक और वजह भारतीय मजबूत गेंदबाजी भी थी।

खैर, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने पर इरफान पठान ने मौज लेते हुए अपने अंदाज में एक ट्वीट किया, जिस पर अब हंगामा हो रहा है। पठान ने लिखा- आज पड़ोसियों की टीवी टूटने से बच गई। कुछ लोग भारत में भी हैं, जिन्हें यह मजाक पसंद नहीं आया और वह इरफान पठान को निशाना बनाने लगे। लोगों का मानना है कि इरफान को ऐसा नहीं लिखना चाहिए। कुछ ने तो उनके लिए यह भी लिखा कि इरफान को शर्म आनी चाहिए।

यह थोड़ा अचरज वाली बात है। लोग इरफान पठान को ट्रोल करते हुए वक्त यह भूल गए कि हाल ही में पाकिस्तान के पीएम पद से दखल हुए शहबाज शरीफ ने क्या लिखा था। क्रिकेट मैच में भारत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं चूकने वाले शहबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड से मिली 10 विकेट की हार को 2021 में पाकिस्तान से हार से जोड़ा था। शाहीन ने जब कोहली और रोहित को एशिया कप में आउट किया तो लिखा कि वे शाहीन को नहीं खेल सकते। शहबाज शरीफ शायद टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली की ठुकाई भूल गए थे।

उन्हें अपने दिमाग पर थोड़ा जोर देना चाहिए। उन्हें याद करना चाहिए कि सर्वश्रेष्ठ कप्तान इमरान खान, स्विंग के किंग वसीम अकरम, वकार यूनुस, दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, आसिफ, मोहम्मद आमिर… न जाने कितने सूरमा आए और चले गए वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम को हराने में पाकिस्तान को 50 साल से अधिक लग गए। एक जीत पर ऐसा जश्न, मानो कभी हारे ही नहीं। खासकर वहां का पीएम क्रिकेट पर ज्ञान दे रहा था, जहां के लोगों को ज्ञान से ज्यादा रोटी की जरूरत है। आटा, दाल, पेट्रोल ही नहीं, पानी भी… हर चीज की कीमत 7वें आसमान पर हैं और अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है।

हैरान करने वाली बात यह है कि अपनी आवाम का पेट भर पाने में सक्षम नहीं होने के बावजूद शहबाज अब भी ज्ञान बांट रहे हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाने पर शर्म आनी चाहिए। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि किस तरह पाकिस्तान में क्रिकेट आखिरी सांसे गिन रहा है। उन्हें इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि दुनिया की बड़ी टीमें आज भी वहां क्रिकेट खेलने के लिए बड़ी मान मनौव्वल करने पर तैयार होती हैं। एक मेसेज मिलता है और सीरीज से एक दिन पहले ही पाकिस्तान छोड़कर स्वदेश लौट जाती (न्यूजीलैंड) है।

अब बात करते हैं इरफान पठान को टारगेट करने वालों की। सोशल मीडिया हल्के मूड के लिए जाना जाता है। वहां इस तरह की मौज-मस्ती चलती रहती है। पाकिस्तान के क्रिकेटर तो टीवी डिबेट पर न जाने क्या-क्या कह जाते हैं। पाकिस्तान की जीत को इस्लाम से जोड़ देते हैं। मैदान पर रिजवान के नमाज को हिंदुओं से जोड़ देते हैं। जबकि कई बार पाकिस्तान शर्मनाक तरह से हार गया था तो क्या उस समय इस्लाम की हार हुई थी? फिर भी उन्हें शर्म नहीं आती। वो बातें लोग भूल जाते हैं। उन्हें याद रहता है इरफान ने क्या लिखा है। क्यों भाई, इरफान ने क्या गलत लिखा है… भारत से हार पर टीवी पाकिस्तान में ही टूटती है ना, या इंग्लैंड में…। यह सच है और उसे स्वीकारिए… मजाक पसंद नहीं है और सह नहीं सकते हैं तो सोशल मीडिया छोड़ दीजिए, लेकिन सम्मान करिए। सम्मान उस खिलाड़ी का करिए, जिसने दुनियाभर में भारत का झंडा ऊंचा किया। गर्व कीजिए कि आपके पास इरफान पठान थे, हैं और यूं ही हर घर से निकलते रहेंगे।
Asia Cup 2023: बहुत सारे पड़ोसियों के…. इरफान पठान ने लिए मजे, तिलमिला उठे होंगे पाकिस्तानीIND vs PAK: पूर्व पाकिस्तानी पीएम ने की रोहित और विराट की ‘बेइज्जती’? शाहीन की गेंदबाजी पर किया ऐसा ट्वीटPakistan Cricket Team: आया राम गया राम वाली टीम कैसे बन गई नंबर एक, 2019 के बाद पाकिस्तान ने यूं बदली अपनी किस्मत



Source link