इनवेस्टमेंट के नाम पर ठगे करोड़ों रुपये: आगरा में पिता-पुत्र दो करोड़ रुपये की ठगी कर फरार, एक दर्जन पीड़ित पहुंचे पुलिस के पास – Agra News h3>
पिता सरकारी टीचर हैं, बेटे ने फर्जी कंपनी खोली
आगरा के पिता-पुत्र दो करोड़ की ठगी कर फरार हो गए हैं। एक दर्जन पीड़ित सामने आ चुके हैं। आरोप है कि दोनों ने कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर लोगों को जाल में फंसाया था। एक पीड़ित की तहरीर पर न्यू आगरा थाने में मुकदमा लिखा गया है।
.
राहुल ग्रीन, दयालबाग (न्यू आगरा) निवासी अनमोल यादव और अतुल यादव के खिलाफ बमरौली कटारा के सुमित राणा ने मुकदमा कराया है। सुमित ने बताया कि अतुल यादव मुफीद ए आम स्कूल में सरकारी शिक्षक हैं। उनका बेटा अनमोल है। अनमोल लोगों को जाल में फंसाता था। अपने पिता से मिलवाता था। वह यकीन दिलाते थे कि बेटे की कंपनी नेक्सेस कैपिटल बहुत अच्छा कारोबार कर रही है। कंपनी ट्रेडिंग और आईपीओ का काम करती है। जो भी इसमें इनवेस्ट करेगा, उसे अच्छा मुनाफा होगा। हर महीने 4 परसेंट का प्रॉफिट मिलेगा। सुमित का कहना है कि उनकी बातों में आकर पिता -पुत्र को इनवेस्ट करने के नाम पर 20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद टालमटोल का दौर शुरू हुआ।
चैट भी सबूत के रूप में दी गई है
कई नाम आए सामने सुमित का कहना है कि धीरे-धीरे उसे समझ में आया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। वो अनमोल के घर पहुंचा तो घर पर ताला लगाकर पिता-पुत्र गायब हो चुके थे। धीरे-धीरे बाकी पीड़ितों से भी संपर्क हुआ। सात पीड़ितों को वह खुद जानता है। कभी भी उनके बयान दर्ज करा सकता है। कमलानगर के आकाश गौतम और फिरोजाबाद के कपिल सिंह के साथ भी ठगी हुई है। पुलिस के पास अभी तक एक दर्जन पीड़ित आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
महंगी गाड़ियों में घूमते थे पिता-पुत्र बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी गाड़ियों में घूमते थे। अनमोल ने 24 अक्तूबर 2024 को गुड़गांव में अपना बर्थडे मनाया था। एक पार्टी दी थी, जिसकी व्यवस्था देखकर लोगों को लगा था कि इनकी कंपनी अच्छा काम कर रही है। आकाश गौतम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने पिता के रुपये भी आरोपियों की कंपनी में निवेश करा दिए थे। लाखों रुपये कई किश्तों में पिता -पुत्र को दिए गए। लेकिन पैसे वापस मांगने पर वे अभद्रता करने लगे और धमकी देने लगे।
