‘इधर-उधर कीजिएगा तो गड़बड़ हो जाएगा’: बक्सर में RLJP प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा बोले – ‘NDA जीतेगा तो नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री’ – Buxar News h3>
बक्सर के चौसा हाईस्कूल मैदान में सोमवार को आयोजित चुनावी सभा में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि, ‘पिछले कुछ दिनों से जानबूझकर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि NDA की जीत के बाद बिहार का मुख्यमंत
.
सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने लोगों से BJP प्रत्याशी आनंद मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘इधर-उधर कीजिएगा तो गड़बड़ हो जाएगा। एकजुट होकर NDA का समर्थन करना ही बिहार के विकास के लिए जरूरी है।’
बक्सर में RLJP के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा जनसभा संबोधित करने पहुंचे।
आप लोगों ने हमेशा हमें मजबूत बनाया – उपेन्द्र कुशवाहा
अपने भाषण में उपेन्द्र कुशवाहा ने कुशवाहा समाज को गोलबंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक ताकत हमेशा इस समुदाय के भरोसे खड़ी हुई है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “आप लोगों ने हमेशा हमें मजबूत बनाया। जब-जब पटना में जरूरत पड़ी, आप ट्रेन-बस से पहुंचकर हमारी ताकत बढ़ाते रहे। शाहाबाद को हमने अपनी कर्मभूमि बनाया है और यह आप लोगों के समर्थन की वजह से संभव हुआ है।”
बसपा प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा पर सीधा हमला
बसपा प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा पर निशाना साधते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग टिकट पाने के लिए “कटोरा लेकर दूसरे दलों के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं।” उन्होंने दावा किया कि उनकी राजनीतिक हैसियत जनता की ताकत से बनी है और “आज वही ताकत हमें टिकट बांटने की स्थिति में लेकर आई है।” उन्होंने कहा कि, ‘अभी 6 सीटें उन्होंने बांटी हैं, और यदि जनता साथ दे तो आगे 106 सीटें भी हम बांट सकते हैं।’
बहकावे में आकर एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए – उपेन्द्र कुशवाहा
अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने भीड़ से सवाल किया, “जब कोई कहे कि हम भी आपकी जाति के हैं, हमें वोट दे दीजिए, तो उनसे पूछिए उपेन्द्र कुशवाहा से बड़ा कुशवाहा नेता कौन है?” उन्होंने चेतावनी दी कि बहकावे में आकर एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए, क्योंकि उसका सीधा फायदा महागठबंधन को मिलेगा।
NDA की नीतियों का किया प्रचार
सभा के अंत में उपेन्द्र कुशवाहा ने दावा किया कि सिर्फ NDA ही ऐसा गठबंधन है जो हर वर्ग और हर समुदाय का ख्याल रखता है। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार गठन की बात हो, टिकट देने की प्रक्रिया हो या योजनाओं का क्रियान्वयन—NDA सबको साथ लेकर चलता है। चौसा की यह चुनावी सभा NDA के लिए ताकत प्रदर्शन मानी जा रही है, वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने समुदाय और क्षेत्रीय वोटरों को साधने की पूरी कोशिश की।
