Advertising
<

इटावा में श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव, VIDEO: कन्हैया मित्तल ने भजन गाए, भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूटे – Etawah News

4
इटावा में श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव, VIDEO:  कन्हैया मित्तल ने भजन गाए, भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूटे – Etawah News

इटावा में श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव, VIDEO: कन्हैया मित्तल ने भजन गाए, भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूटे – Etawah News


इटावा में भरथना नगर के जवाहर रोड स्थित एसएवी इंटर कॉलेज ग्राउंड के पास भैरोमल मिल परिसर में आयोजित द्वितीय श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। चंडीगढ़ से आए श्याम भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में डूबे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई और देर रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस और बाउंसरों को मशक्कत करनी पड़ी। भक्ति में डूबा रहा पूरा नगर कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीश्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीखाटूश्याम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया गया। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने सबसे पहले भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भजनों की प्रस्तुति शुरू की। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल श्याममय हो गया। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी भक्ति में लीन नजर आए। संगीत और झांकियों ने बढ़ाई भव्यता संकीर्तन में मुंबई से आए कलाकारों ने भी अपनी मधुर आवाज से माहौल को और भक्तिमय बना दिया। शर्मा, अंशु वर्मा और खुशी शाक्य ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के बीच-बीच में प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और भक्ति का रंग और गहरा कर दिया।
भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्थानीय थाना पुलिस के साथ ऊसराहार, लवेदी, बकेवर और भरथना थानों से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनी रही। युवाओं और महिलाओं ने उठाया भरपूर आनंद कन्हैया मित्तल के भजनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और भक्ति में डूबे नजर आए। महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ भजनों का आनंद लिया। पूरी रात श्रद्धालु बाबा के भजनों में मग्न होकर नाचते-गाते रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा रहा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News