इंदौर में 14 साल की छात्रा ने की खुदकुशी: बड़ी बहन कमरे में पहुंची तो फंदे पर मिली, मां के घर छोड़ने से थी तनाव में – Indore News

8
इंदौर में 14 साल की छात्रा ने की खुदकुशी:  बड़ी बहन कमरे में पहुंची तो फंदे पर मिली, मां के घर छोड़ने से थी तनाव में – Indore News

इंदौर में 14 साल की छात्रा ने की खुदकुशी: बड़ी बहन कमरे में पहुंची तो फंदे पर मिली, मां के घर छोड़ने से थी तनाव में – Indore News

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में 14 साल की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक, किशोरी की मां करीब एक माह पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना गुरुवार रात की है।

.

पुलिस के अनुसार, श्याम चरण शुक्ला नगर में रहने वाली पूर्वी (14) पुत्री सुरेश खांडे ने अपने घर के पीछे बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 9 बजे उसकी बड़ी बहन उसे खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंची तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पूर्वी के पिता सुरेश खांडे ट्रैवल्स में काम करते हैं और रात में ड्यूटी पर थे। उन्हें बड़ी बेटी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार में दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। पिता ने बताया कि पूर्वी कक्षा आठवीं की छात्रा थी और कुछ दिन पहले ही उसने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी।

मां ने शादी में मिली तो बात नहीं की

परिजन ने बताया कि एक माह पहले पूर्वी की मां संगीता किसी बात को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। दो दिन पहले पूर्वी एक शादी में गई थी, जहां उसकी मां से मुलाकात हुई थी। लेकिन मां ने उससे बात नहीं की। इसके बाद से ही पूर्वी तनाव में थी। मां से उसका बेहद गहरा जुड़ाव था।

फिलहाल, पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मां ने दरवाजा खोला तो फंदे पर लटका मिला बेटा

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सेटिंग का काम करता था।

हीरानगर पुलिस के अनुसार, मृतक विकास यादव (36) पुत्र चंदूलाल यादव निवासी गौरी नगर है। वह गुरुवार दोपहर घर पर अकेला था। मां किसी काम से बाहर गई थी। लौटने पर जब उन्होंने कई बार आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर विकास फंदे से लटका मिला।

परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया कि विकास बीते कुछ समय से चुपचाप रहने लगा था।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News