इंदौर में कर्मचारियों को महापौर ने किया सम्मानित: नगर निगम में पुष्यमित्र ने फहराया तिरंगा, डिजिटल सिटी बनाने की अपील – Indore News h3>
गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर निगम मुख्यालय पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
.
ध्वजारोहण के बाद महापौर ने कहा, ‘संविधान में दिए गए अधिकारों के तहत कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका और आम नागरिक सब मिलकर अपने-अपने कर्तव्यों को निभाते हुए देश की सेवा करते हैं। यही सपना संविधान बनाने वालों ने देखा था। इंदौर नगर निगम ने इस सपने को सच किया है। इंदौर ने सफाई के मामले में सात बार लगातार देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुझे पूरा यकीन है कि हम आठवीं बार भी नंबर एक बनेंगे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘स्वच्छता के इस काम के साथ-साथ हम इंदौर के भविष्य के लिए भी काम कर रहे हैं। अगले 25 सालों के लिए पानी की व्यवस्था, सड़कों, पुलों और सीवरेज की योजना तैयार की जा रही है, ताकि इंदौर तेजी से विकास कर सके।’
डिजिटल, क्लीन, ग्रीन, सोलर सिटी हम सब के सपनों का इंदौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर अब एक हरी-भरी (ग्रीन) सिटी बन चुका है, जहां 51 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। अब हमें इसे डिजिटल और सोलर सिटी बनाना है।
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से नगर निगम अपना पोर्टल शुरू करेगा, जिसके जरिए 1 करोड़ से ज्यादा दस्तावेज डिजिटल होंगे। जलूद में 60 मेगावाट का सोलर पार्क बन रहा है, और 23 हजार से ज्यादा घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं।
महापौर ने कहा, “इंदौर को डिजिटल, क्लीन, ग्रीन और सोलर सिटी बनाने का सपना पूरा हो रहा है। यह सब नगर निगम के कर्मचारियों की मेहनत से हो रहा है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि जो अच्छे काम नगर निगम ने किए हैं, वह जनता तक पहुंचे और लोग उसे बढ़ावा दें।
सम्मानित करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम वर्मा व अन्य।
ये हुए सम्मानित
कार्यक्रम में आयुक्त शिवम वर्मा और अन्य अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय, झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी, विवेश जैन, आनंद रैदास, दिनेश प्रजापत, किशन खुशीराम तोमर, विनय जोशी, राजू बोरकर, राकेश रायकवार, मनीषा राणा, आशीष सोनी, विनोद मुछाल, महेन्द्रसिंह जयंत, हिमांशु शुक्ला, प्रमोद वारे, लक्की यादव, नरसिंह कौशल, आशीष यादव, शशिबाला व्यास, राजेन्द्र बागोरा, प्रीति यदुवंशी, मनीष पाल, रामेश्वर प्रसाद पाठक, शिवेन्द्र सिकरवार, राजेश छोटेलाल, आशा पति सुरेश, सुनीता लोकेन्द्र, राधेश्याम यादव, महेश वर्मा, जीजीबाई पिता किशनलाल, महेश कुमार सातोडिया, आयुष शर्मा, विजय सिंह, ओमप्रकाश चौहान, रवि चांदने, विष्णु चांदने, नरेश दुबे, जुनेद आजम, शशिकांत बागोरा, मनोज चौहान, सोहनसिंह परिहार, राजकुमार यादव, सुनिल पांडे, शीतल कुरील, पवन मुन्नालाल परिहार, सुभाष रायपुरे, हितेश कानोडिया, कृष्णा खत्री, बहादुर परिहार, विरेन्द्र ढेकणे और राजपाल मेलाने को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।