Advertising
<

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: दूषित पानी से 9वीं मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी; डायरेक्टर के केबिन से 7 लाख चोरी – Indore News

0
इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  दूषित पानी से 9वीं मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी; डायरेक्टर के केबिन से 7 लाख चोरी – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: दूषित पानी से 9वीं मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी; डायरेक्टर के केबिन से 7 लाख चोरी – Indore News

.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।

1. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी

इंदौर में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अंडे की दुकान में जा घुसी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और दुकान संचालक घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर

2. इंदौर में दूषित पानी से 9वीं मौत

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 9 मौत हो चुकी हैं। बुधवार को पांच माह के अव्यान साहू समेत 4 लोगों ने दम तोड़ा। मासूम की मां का कहना है कि सरकार बच्चों की मौत क्यों नहीं बताती। पढ़ें पूरी खबर

Advertising

3. स्टार बल्लेबाज हरप्रीत भाटिया ने एमपी टीम छोड़ी

एमपी टीम के स्टार बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम को अलविदा कह दिया है। हरप्रीत ने बीसीसीआई के प्रमुख घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के बीच में ही टीम से हटने का फैसला किया और अपने घर लौट गए। पढ़ें पूरी खबर

4. डायरेक्टर के केबिन से 7 लाख चोरी

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने डायरेक्टर के ऑफिस में बने लॉकर को तोड़कर करीब 7 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

5. न्यू ईयर से पहले आबकारी विभाग सख्त

साल के आखिरी दिन शराब के नशे में कहीं हुड़दंग न हो। इसलिए इंदौर आबकारी विभाग सख्ती बरत रहा है। विभाग की टीमें शहर में घूमकर निगरानी कर रही हैं। होटल-ढाबों को समय से बंद कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

6. ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान, खजराना गणेश इन रास्तों से जाएं

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में नए साल पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बड़ी संख्या में भक्तों के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

7. नए साल पर इंदौर में नेचर कैंप और बोनफायर

न्यू ईयर 2026 का आगाज होने वाला है। इसे सेलिब्रेट करने का प्लान भी बन चुका होगा, लेकिन अगर अब भी आप सोच रहे हैं कि न्यू ईयर कहां और कैसे मनाएं, तो हम आपको शहर की ऐसी डेस्टिनेशन्स के बारे में बताएंगे जो न्यू ईयर पर म्यूजिक और मस्ती से गुलजार रहेंगी।​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

8. एमपी से अमेरिका जाने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

प्रदेश से अमेरिका जाने वाले लोगों को अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। अमेरिकी सरकार ने गैर-अप्रवासी वीजा शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 जनवरी से लागू हो जाएगी। बिजनेस और टूरिस्ट वीजा कैटेगरी (B-1/B-2) का शुल्क 185 डॉलर से बढ़कर सीधा 472 डॉलर कर दिया है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

9. एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में यात्री का हंगामा​

एरोड्रम थाना पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों से विवाद करने वाले यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में पुलिस ने संबंधित यात्री को विमान से उतारकर थाने ले जाकर कार्रवाई की।​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

10. खजराना गणेश में बैरिकेडिंग पर प्रसाद दुकानदारों का विरोध​​​​​​​

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में नए साल को लेकर की जा रही बैरिकेडिंग को लेकर प्रसाद दुकानदारों में नाराजगी सामने आई है। नाराज दुकानदारों ने विरोध जताते हुए समय से पहले अपनी दुकानें बंद कर दीं और मौके पर ही बैठ गए।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News