Advertising
<

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: पार्षद के डिस्को डांस का VIDEO, सीएम बोले- अग्निकांड हादसे की जांच रिपोर्ट का इंतजार, ऐप डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक – Indore News

0
इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  पार्षद के डिस्को डांस का VIDEO, सीएम बोले- अग्निकांड हादसे की जांच रिपोर्ट का इंतजार, ऐप डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: पार्षद के डिस्को डांस का VIDEO, सीएम बोले- अग्निकांड हादसे की जांच रिपोर्ट का इंतजार, ऐप डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक – Indore News

.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…

1. इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, अग्निकांड पीड़ितों से मिले

गुरुवार दोपहर को सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर में हुए अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने जंजीरवाला चौराहा स्थित जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभागृह पहुंचे। मृतक मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने सीएम से कहा गाड़ी की चार्जिंग के कारण नहीं बिजली पोल पर हुए सर्किट के कारण घर में आग लगी। पूरी खबर पढ़ें…

2. पार्षद का डिस्को डांस, विधायक ने न्योछावर किए नोट, VIDEO

इंदौर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने फिल्मी गानों पर डांस किया। विधायक गोलू शुक्ला ने डांस के दौरान पैसे न्योछावर किये। यह वीडियो खुद मनीष शर्मा ने अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…

Advertising

3. ऐप डाउनलोड करते ही उड़ गए 8.5 लाख, व्यापारी का मोबाइल हैक

इंदौर में साइबर ठगी का एक और गंभीर मामला सामने आया है। कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ करीब साढ़े आठ लाख रुपए की ठगी का केस दर्ज किया है। ठगों ने तीन बैंकों के पांच क्रेडिट कार्ड के जरिए रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…

4. EV हादसा- इंटीरियर से आग भड़की:बड़ी बहू का शव बैठे हुए मिला

तिलक नगर स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुए EV हादसे ने एक खुशहाल परिवार को कुछ ही मिनटों में तबाह कर दिया। घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें…

5. नर्मदापुरम से लापता नाबालिग के साथ होटल में पकड़ाया जोयब

एमआईजी इलाके में बुधवार रात एक युवक नाबालिग लड़की के साथ फ्लैट में पकड़ाया। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की नर्मदापुरम से लापता है। पूछताछ में युवक ने पहले अपना नाम मनोज बताया, लेकिन बाद में उसने खुद को जोयब खान बताया। पूरी खबर पढ़ें…

6. राजवाड़ा पर जनप्रतिनिधियों ने उगते सूर्य को अर्पित किया जल

इंदौर के राजवाड़ा पर गुरुवार सुबह हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की गई। संस्कार भारती, लोक संस्कृति मंच और नगर निगम के तत्वावधान में विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर यह आयोजन हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

7. छात्रा से दोस्ती कर शादी के लिए बनाया दबाव, पीटा

इंदौर में छात्राओं से छेड़छाड़ के तीन मामले सामने आए हैं। तीनों केस में छात्राओं ने थाने पहुंचकर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। तीनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

8. पुलिसकर्मी करता है गंदी हरकतें, रहवासियों ने बनाया वीडियो

सदर बाजार इलाके की पुलिस लाइन निवासी हेड कांस्टेबल की गंदी हरकतों से इन दिनों रहवासी परेशान हैं। बीजेपी नेता ओर अफसरों के नाम से वह आसपास के लोगों को धमकाता है। पड़ोसियों ने कई बार थाने पर शिकायत करने का मन बनाया, लेकिन पुलिस क्राइम ब्रांच में हेड कांस्टेबल के होने के चलते शिकायत नहीं सुनती। पूरी खबर पढ़ें…

9. कम बिजली लोड से भी EV को खतरा:80% ही चार्ज करें कार

EV कार खतरनाक नहीं है। इसके लिए कुछ तय मानक हैं। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने इसे अप्रूव भी किया है। कार के सभी टेस्ट किए हैं। EV कार में आग शार्ट सर्किट के कारण, वोल्टेज फ्लक्चुएशन बहुत ज्यादा है तो ऐसा हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

10. काले बैग में छिपा रखा था 1 लाख का गांजा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

ने 10 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो शहर में नशे के आदी लोगों को सप्लाई करता था। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने लक्ष्मीबाई नगर इलाके में दबिश दी। पूरी खबर पढ़ें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News