इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: पटवारी बोले- शहर के नलों में ‘सीवरेज का जहर’, MYH में मिला नवजात का शव; रिश्वत लेते प्रिंसिपल पकड़ाया – Indore News

1
इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  पटवारी बोले- शहर के नलों में ‘सीवरेज का जहर’, MYH में मिला नवजात का शव; रिश्वत लेते प्रिंसिपल पकड़ाया – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: पटवारी बोले- शहर के नलों में ‘सीवरेज का जहर’, MYH में मिला नवजात का शव; रिश्वत लेते प्रिंसिपल पकड़ाया – Indore News

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..।

.

1. MY हॉस्पिटल में नवजात का शव मिला

एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिला। शव इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में मिला। सूचना मिलने के बाद एमवाय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर…

2. पीसीसी चीफ बोले- इंदौर के नलों में ‘सीवरेज का जहर’

देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचाने जाने वाले इंदौर की हकीकत उसके नलों से निकलने वाले पानी ने बयां कर दी है। आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नगर निगम और राज्य सरकार की व्यवस्थाओं सवाल खड़े किए। पढ़ें पूरी खबर…

3. रिश्वत लेते प्रिंसिपल पकड़ाया, 10 हजार मांगे थे

लोकायुक्त पुलिस ने शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बालक क्रमांक-1 संयोगितागंज के प्राचार्य और नोडल अधिकारी राजकुमार चेलानी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी पर एक निजी स्कूल की शिकायत का निराकरण करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…

4. ICU से महिला का सोने का कंगन गायब

एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित अर्पण अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…

5. BRICS कृषि बैठक के लिए तैयारियां

इंदौर में 9 से 13 जून तक कृषि विषय पर अंतरराष्ट्रीय महत्व का BRICS कृषि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में BRICS देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

6. नौतपा में पारा 42 डिग्री से कम ही

इस बार नौतपा शुरू होकर चार दिन हो गए हैं लेकिन तापमान 40-41 डिग्री के करीब ही है। खास बात यह कि दोपहर को तपिश से लोग हलाकान है और अहसास होता है कि तापमान 43-44 डिग्री के करीब है लेकिन ऐसा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

7. छेड़छाड़ की शिकायत के बाद परिवार पर हमला

एरोड्रम थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को अश्लील मैसेज भेजने के विवाद के बाद एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने गंभीर मामले को सामान्य मारपीट में दर्ज किया। पढ़ें पूरी खबर…

8. धमकियों से परेशान सिलाई कारीगर ने दी जान

गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सिलाई कारीगर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोसी लगातार उसे धमका रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

9. लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसटीएफ की ओर से 15 हजार और क्राइम ब्रांच इंदौर की ओर से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर…

10. अस्पताल जा रहा युवक हादसे का शिकार

सुपर कॉरिडोर के रिंजलाय फाटे पर एक और बड़ा हादसा हो गया। बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत में परिचित को खाना देने जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News