इंदौर के भिक्षुक पुनर्वास केंद्र का पेमेंट अटका: संभागायुक्त से मिली संचालिका, बोली-104 कर्मचारियों के जीवन का सवाल है – Indore News

0
इंदौर के भिक्षुक पुनर्वास केंद्र का पेमेंट अटका:  संभागायुक्त से मिली संचालिका, बोली-104 कर्मचारियों के जीवन का सवाल है – Indore News

इंदौर के भिक्षुक पुनर्वास केंद्र का पेमेंट अटका: संभागायुक्त से मिली संचालिका, बोली-104 कर्मचारियों के जीवन का सवाल है – Indore News

शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने में सराहनीय काम करने वाली भिक्षुक पुनर्वास केंद्र की संचालिका रूपाली जैन कर्मचारियों व अन्य पेमेंट के लिए परेशान है। मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत करने के बाद भी अभी तक नगर निगम में अटका पेमेंट नहीं मिला है।

.

इसके बाद उन्होंने संभागायुक्त दीपक सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया था। गुरुवार को वह दोबारा उनसे मिलने पहुंची और उनके नाम का भी ज्ञापन दिया। उन्होंने संभागायुक्त को कहा कि यह सिर्फ पेमेंट का मामला नहीं है बल्कि केंद्र के 104 कर्मचारियों के जीवन का सवाल है। रूपाली जैन ने बताया कि केंद्र में कई कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर अभियान को सफल बनाया है। इतनी मेहनत करने के बाद भी ये परेशानी उठाना पड़ रही है।

दिल्ली से भी आ चुका है कॉल

रूपाली जैन ने बताया कि इस मामले की जानकारी दिल्ली भी पहुंच चुकी है। दिल्ली से सामाजिक न्याय मंत्रालय से नेशनल कोऑर्डिनेटर का भी कॉल आया था। उन्होंने भी पेमेंट नहीं मिलने की जानकारी ली है। बातचीत में उन्होंने कहा है कई बार पत्र लिखा जा चुका है। अधिकारियों से वीसी में कहा जा चुका है कि ये भुगतान भारत सरकार का है, इसे रोका नहीं जा सकता। ये आपको इंप्लीमेंटिंग एजेंसी को देना होगा। रूपाली जैन ने बताया कि नेशनल कोऑर्डिनेटर को भी ये जानकार आश्चर्य हुआ कि अभी तक पेमेंट नहीं मिला है।

संभागायुक्त से फिर मिलेंगी रूपाली जैन

रूपाली जैन ने कहा है कि इस मामले में वे एक बार फिर संभागायुक्त दीपक सिंह से मिलेंगी। इस मामले में आगे क्या कुछ किया जाना है फिलहाल उसकी रणनीति तैयार नहीं हुई है। जल्द ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। हालांकि जैन का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जो पेमेंट बचा हुआ है वह उन्हें मिल जाएगा।

मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची थी रूपाली जैन।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बीते मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में भिक्षुक पुनर्वास केंद्र का मामला गरमा गया था। पेमेंट की शिकायत लेकर संचालिका रूपाली जैन ने निगमायुक्त शिवम वर्मा से सवाल कर दिए थे। मामला इतना बढ़ा कि निगमायुक्त ने संचालिका से कह दिया था कि आप पांच मिनट में मुझे दस्तावेज पेश कीजिए आप सही होंगी तो आज ही उनका पेमेंट कराएंगे और संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई करेंगे। इस पर संचालिका ने वहां दस्तावेज भी पेश कर दिए। जनसुनवाई के बाद काफी देर तक बोर्ड रूम में अधिकारियों और संचालिका के बीच बातचीत हुई। मगर कोई निराकरण नहीं निकला। बैठक के बाद संचालिका ने अपने केंद्र के कर्मचारियों के साथ निगम मुख्यालय पर ही प्रदर्शन कर दिया था।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News