‘आरएसएस महिलाओं को सदस्य क्यों नहीं बनाता’: NSUI वर्कर्स से दिग्गी बोले-जिंदाबाद बोलकर संघ-बीजेपी से नहीं लड़ पाओगे, माइंड गेम खेलना होगा – Bhopal News

0
‘आरएसएस महिलाओं को सदस्य क्यों नहीं बनाता’:  NSUI वर्कर्स से दिग्गी बोले-जिंदाबाद बोलकर संघ-बीजेपी से नहीं लड़ पाओगे, माइंड गेम खेलना होगा – Bhopal News

‘आरएसएस महिलाओं को सदस्य क्यों नहीं बनाता’: NSUI वर्कर्स से दिग्गी बोले-जिंदाबाद बोलकर संघ-बीजेपी से नहीं लड़ पाओगे, माइंड गेम खेलना होगा – Bhopal News

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह NSUI की बैठक में शामिल हुए।

पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित NSUI की बैठक में शामिल हुए। NSUI के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने संघ और भाजपा पर निशाना साधा।

.

दिग्विजय सिंह ने बैठक में कहा-

हमारी लड़ाई उन लोगों के साथ है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने आपको सांस्कृतिक बॉडी कहता है। RSS नॉन रजिस्टर्ड संगठन है। RSS की मेंबरशिप नहीं है और न ही उसका खाता है। लेकिन वह फिर भी खुद को देश का सबसे बड़ा संगठन मानता है और मोहन भागवत उसके प्रमुख हैं। एक बात तो ये है कि संघ में महिलाओं को सदस्यता नहीं दी जाती और दूसरी बात ये है कि संघ भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान के प्रियंबल को नहीं मानते। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रियंबल पढ़ कर सुनाया। आपको यह आपके फोन में रखना चाहिए।

QuoteImage

राजनीतिक जीवन कठिन, एक लाख में सौ-दो सौ ही सफल

दिग्विजय सिंह ने NSUI के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबको अगले 30 से 40 साल तक काम करना है। राजनीतिक जीवन बहुत कठोर होता है और अगर 1 लाख लोग प्रवेश करते हैं, तो उसमें से सिर्फ 100–200 ही सफल हो पाते हैं।

सनातन सब धर्मों का सम्मान करने वाला धर्म दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि आपको विचारधारा से जुड़ना है या कमाने के लिए जुड़ रहे हैं। विचारधारा से जुड़ रहे हो तो इसके लिए जीवन समर्पित करना है। यह विचारधारा भारत के हजारों वर्षों की संस्कृति और संस्कार है। इसे आज संघ द्वारा बिगाड़ा जा रहा है। हम उस देश के लोग हैं, जिसमें सबसे पुराना सनातन धर्म है। सनातन सब धर्मों का सम्मान करने वाला धर्म है।

दिग्विजय सिंह ने कहा- अगर आप सभी धर्म का अध्ययन करेंगे तो उनमें एक ही समानता है कि कैसे अच्छे नागरिक बनो, सच बोलो, प्रेम और सद्भाव से रहो और अहिंसा का रास्ता अपनाओ। नफरत से समाज की सृष्टि नहीं होती, नफरत से देश का विकास नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इंसानियत ही सब धर्मों का उद्देश्य है। अगर आप इस विचारधारा से जुड़ जाएंगे तो भारत के संविधान का पालन करेंगे।

कार्यकर्ताओं से पूछा- कांग्रेस का इतिहास किस-किस ने पढ़ा दिग्वजिय ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि आप में से कांग्रेस का इतिहास किस-किस ने पढ़ा है। आपको कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए। अगर आपको RSS से लड़ना है तो दिमाग से लड़ना होगा, सिर्फ जिंदाबाद करने से नहीं लड़ पाओगे, जिंदाबाद करने से भाजपा को नहीं हरा पाओगे।

दिग्विजय बोले- हमें माइंड गेम खेलना होगा दिग्विजय सिंह ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें माइंड गेम खेलना होगा। राजनीति करनी है तो 5 सूत्रों पर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्रों के साथ संपर्क, संवाद, समन्वय, तालमेल और सकारात्मक सोच के साथ काम करने की सलाह दी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से पूरे देश में भारतीय संविधान का विरोध किया और संविधान जलाया। वे तिरंगा झंडा नहीं लगाते थे। 2001 में नागपुर में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं से RSS के हेडक्वार्टर पर तिरंगा फहरा दिया, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। साल 2001 से साल 2022 तक तिरंगा झंडा थाने में जब्त रहा। फिर हम केस लगाया और झंडा वापस लेकर आए।

इधर, भाजपा विधायक ने कहा-उन्हें पूरी जानकारी नहीं भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को नहीं समझ पाए हैं। संघ में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेविका समिति है, यह उन्हें पता होना चाहिए। अभी भी उनके सलाहकार उन्हें पूरी जानकारी नहीं देते हैं। उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News