Advertising
<

आरएनटी में डॉक्टर की मौत मामला: पोस्टमार्टम का भी पोस्टमार्टम…उदयपुर और जयपुर के डॉक्टरों की रिपोर्ट में कई अंतर – Udaipur News

3
आरएनटी में डॉक्टर की मौत मामला:  पोस्टमार्टम का भी पोस्टमार्टम…उदयपुर और जयपुर के डॉक्टरों की रिपोर्ट में कई अंतर – Udaipur News

आरएनटी में डॉक्टर की मौत मामला: पोस्टमार्टम का भी पोस्टमार्टम…उदयपुर और जयपुर के डॉक्टरों की रिपोर्ट में कई अंतर – Udaipur News

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में डॉ. रवि शर्मा की 4 दिन पहले हुई मौत के कारणों के मामले में विरोधाभास और बढ़ गया है। ऐसा पोस्टमार्टम के पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल से दोबारा पोस्टमार्टम करने पहुंची टीम की रिपोर्ट में करंट से म

.

उधर, चार दिन से मोर्चरी में पड़े शव को रविवार रात 10 बजे परिजन ले जाने को राजी हो गए, लेकिन इससे पहले हाथीपोल थाने में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। इसमें लापरवाही बरतने का आरोप है। नागौर जिले के मकराना निवासी डॉ. रवि शर्मा की चेतक सर्किल स्थित दिलशाद भवन में बुधवार रात 2 बजे मौत हो गई थी। उनका शव वाटर कूलर के समीप मिला। रेजिडेंट्स का आरोप है कि मौत वाटर कूलर में करंट से हुई, जबकि कॉलेज प्रशासन इसे नकार रहा है।

मामला बढ़ा तो शुक्रवार को कलेक्टर नमित मेहता ने एसएमएस के डॉक्टरों से दोबारा पोस्टमार्टम कराने काे कहा। वहां से शनिवार को चार डॉक्टरों का दल पहुंचा था। इस टीम ने कहा था कि करंट की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, एफएसएल रिपोर्ट से कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। रेजिडेंट्स की हड़ताल से कॉलेज से जुड़े 6 अस्पतालों की व्यवस्थाएं चार दिन में बिगड़ गई हैं। रेजिडेंट्स ने सोमवार को भी हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। -पेज-5 भी पढ़ें

रिपोर्ट में अंतर देखिए…उदयपुर के डॉक्टरों ने जिन चोटों और करंट के कारणों का जिक्र तक नहीं किया, जयपुर के डॉक्टर वे सब बता गए

स्किन का रंग

Advertising
  • एसएमएस की 5 पेज की रिपोर्ट : दाएं हाथ की मिडिल फिंगर के ऊपर .4×.2 सेमी की स्किन का रंग बदला है।
  • आरएनटी की 3 पेज की रिपोर्ट : दाएं हाथ की मिडिल फिंगर के ऊपर चोट का ​कोई जिक्र नहीं किया।

विरोध इसलिए : रेजिडेंट्स इस निशान को करंट का एंट्री प्वॉइंट बता रहे हैं।

दाएं पैर पर चोट

  • एसएमएस : दाएं पैर पर 5×.5 से 2 सेमी तक चोट का जिक्र है। इस पर लिखा है कि यह चोट बिजली से करंट हो सकती है। इसे मेडिकल टर्म में क्वेरी कहते हैं।
  • आरएनटी: दाएं पैर पर 4×1 सेमी की रगड़ बताई गई है। डॉक्टर्स यह नहीं बता पाए कि कैसे लगी।

विरोध इसलिए : रेजिडेंट्स ने इसे ही इलेक्ट्रोफ्यूशन यानी करंट का ट्रैक बताया।

दाएं पंजे पर चोट

  • एसएमएस : दाएं पैर के पंजे पर 2.5 × से .4 से .7 सेमी तक की चोट है। बिजली से करंट की आशंका है।
  • आरएनटी : दाएं पैर के पंजे पर 4×.5 सेमी रगड़ बताई। यह किन कारणों से आई, इसका खुलासा नहीं किया।

विरोध इसलिए : रेजिडेंट्स इसे ही करंट का एग्जिट प्वॉइंट बता रहे हैं।

हाथ-पैराें में चोट

  • एसएमएस : बाएं पैर के अंगूठे पर .7×.2 सेमी की चोट का निशान है। बिजली करंट से चोट की संभावना।
  • आरएनटी : बाएं पैर के अंगूठे पर 1×.5 सेमी की रगड़ बताई गई।

हाथ पर नील

  • एसएमएस: दाएं बाजू पर पिन हेड साइज व बाएं बाजू पर 4×2 सेमी नील।
  • आरएनटी : दोनों हाथ की बाजू पर नील का कोई जिक्र नहीं किया।

सिर में चोट

  • एसएमएस : रिपोर्ट में झटके के कारण गिरने से सिर में चोट लगने का जिक्र भी किया गया है। सिर के पीछे की साइड की चमड़ी में 5×2 सेमी भाग पर खून जमना भी बताया गया।
  • आरएनटी : सिर पर किसी भी भाग में चोट लगने या कहीं भी खून जमने का रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं है।

सिर में खून

  • एसएमएस : मस्तिष्क की सबसे बाहरी परत में कुछ-कुछ जगहों पर खून बहने का जिक्र है।
  • आरएनटी: ब्रेन को पूरी तरह से स्वस्थ बताया गया है।

सिर में धब्बा

  • एसएमएस : सिर के पिछले हिस्से के मध्य से बाई तरफ 3×1 सेमी का गहरा लाल धब्बा मिलना बताया।
  • आरएनटी : ऐसा कोई जिक्र नहीं है।

4 दिन में चरमरा गई 6 अस्पतालों की सेवाएं

रेजिडेंट्स चौथे दिन रविवार भी हड़ताल पर रहे। इससे एमबी, टीबी, जनाना, सुपर स्पेशलिटी, हिरणमगरी व चांदपोल सैटेलाइट सहित सभी 6 अस्पतालों की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं। मरीजों की संख्या ओपीडी में आधी से भी कम रह गई है। जरूरी ऑपरेशन ही किए जा रहे हैं। मरीज परेशान हैं। रेजिडेंट्स ने सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में प्रशासन का पुतला लेकर रैली निकाली और प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर इसे जलाया। दिनभर धरना स्थल पर डटे रहे। शाम 4 बजे प्रतिनिधिमंडल, परिजन और समाज के लोगों ने कलेक्टर नमित मेहता से मुलाकात की। निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, 2 करोड़ मुआवजे व आश्रित को नौकरी सहित अन्य मांगें की।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News