आप को झटका: इस वजह से नाराज थीं अनमोल गगन मान, अचानक नहीं लिया गया इस्तीफे का फैसला; केजरीवाल को बताया था कारण

0

पंजाब खरड़ से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफे का फैसला अचानक नहीं लिया गया। दरअसल, मंत्रिमंडल से बाहर होने के बाद से ही अनमोल बहुत ज्यादा असहज महसूस कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार अनमोल ने केजरीवाल के साथ लंबी मुलाकात की जिसमें उन्होंने पंजाब में आप की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ अपने मंत्रिमंडल से बाहर होने के मसले पर भी चर्चा की। 

उन्होंने केजरीवाल को यह भी बताया था उनके घटे सियासी कद की वजह से उनके हलके में आप वर्करों में रोष है। अनमोल इस बात से भी खफा थीं कि मंत्रिमंडल से बाहर करने की ठोस वजह उन्हें नहीं बताई गई जबकि वे पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता रही हैं।

Trending Videos

Punjab Politics News: AAP MLA Anmol Gagan Mann Resigns, Upset Over Losing Cabinet Berth

खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
– फोटो : X @AnmolGaganMann

आप में अपने आगामी सियासी सफर और भूमिका को लेकर भी अनमोल बहुत ज्यादा चिंतित और संशय में थी। मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने अनमोल की सभी बातें विस्तार से सुनी और उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि, समाज के उत्थान का उनका सपना हमें हमेशा साहस और प्रेरणा से भर देता है। 

Punjab Politics News: AAP MLA Anmol Gagan Mann Resigns, Upset Over Losing Cabinet Berth

खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
– फोटो : X @AnmolGaganMann

इस बातचीत के दौरान ही अनमोल ने केजरीवाल को सियासत से अलविदा कहने का संकेत दे दिया था मगर अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं चाहते थे। विधायक अनमोल गगन मान विभिन्न मंचों से सियासी विरोधियों पर निशाना साधने से चूकती नहीं थी। 

Punjab Politics News: AAP MLA Anmol Gagan Mann Resigns, Upset Over Losing Cabinet Berth

खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
– फोटो : X @AnmolGaganMann

पिछले महीने पंजाब कांग्रेस पर तंज कसते हुए उनकी एक पोस्ट काफी चर्चित रही जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की अरूसा आलम कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यालय चलाती थी और अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पंजाब में कांग्रेस पार्टी को चला रहे हैं। 

Punjab Politics News: AAP MLA Anmol Gagan Mann Resigns, Upset Over Losing Cabinet Berth

खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
– फोटो : X @AnmolGaganMann

यानि बाहरी लोग ही पंजाब में कांग्रेस को चलाते आए हैं। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने भी अनमोल की इस पोस्ट का सियासी जवाब दिया था। इसीलिए अब विरोधियों ने अनमोल के इस्तीफे को ढाल बनाकर आम आदमी पार्टी को घेरने का प्रयास किया है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News