आपसी सद्भाव और सहयोग से विकास के पथ आगे बढ़ रहा शेखपुरा

8
आपसी सद्भाव और सहयोग से विकास के पथ आगे बढ़ रहा शेखपुरा

आपसी सद्भाव और सहयोग से विकास के पथ आगे बढ़ रहा शेखपुरा

शेखपुरा : स्वतंत्रता दिवस : आपसी सद्भाव और सहयोग से विकास के पथ आगे बढ़ रहा शेखपुरा डीएम ने जिलेवासियों से की विकास कार्यो में रचनात्मक सहयोग देने की अपील स्वतंत्रता दिवस पर दिनभरी लगी रही कार्यक्रमों की झड़ी शेखपुरा, हिन्दुस्तान टीम। देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह परेड मैदान में हुआ। डीएम जे प्रियदर्शनी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मौके पर मौजूद एसपी बलिराम कुमार चौधरी और विधायक विजय सम्राट ने भी तिरंगे को सलामी दी। जिलेवासियों के संबोधन करते हुए डीएम ने कहा कि आपसी सद्भाव और सहयोग से जिला को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाया जायेगा। विकास कार्यो में रचनात्मक सहयोग देने की अपील लोगों से की। जिला न्यायालय में जिला जज पवन कुमार पाण्डेय, विधिगय संघ में अध्यक्ष विनोद कुमार सिह, स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता शंभु यादव, भाजपा कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, मेहुंस मोड़ पर विजय प्रकाश, पचना पहाड़ में मुकुल कुमार, हुसैनाबाद पंचायत में मुखिया आलोक कुमार, तरछा मिडिल स्कूल में एचएम कुंदन कुमार, शेखपुरा व्यापार मंडल में अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह, संस्कार पब्लिक स्कूल में प्राचार्य विनोद कुमार, उषा पब्लिक स्कूल में निदेशक राहुल कुमार ने राष्ट्रीय घ्वज फहराया गया। इसी प्रकार, जदयू कार्यालय मे जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी, लोजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष इमाम गाली, राजद कार्यालय में शिवकुमार सिह, सीपीआई कार्यालय मे प्रभात पाण्डेय, कांग्रेस कार्यालय में सत्यजीत कुमार सिह, सदर थाना में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राहुल सिन्हा, जिला शिक्षा कार्यालय मे डीईओ विनोद कुमार शर्मा, सीएस कार्यालय मे सिविल सर्जन डा संजय कुमार, सदर ब्लॉक में प्रमुख किरण देवी, बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ संजू कुमारी, लोहान हाई स्कूल में पंकज कुमार, रामाधीन कालेज में डा दिवाकर कुमार, महिला कालेज में राजीव कुमार, प्रखंड मुख्यालय मे बीडीओ शिवशंकर राय, महसार में मुखिया मथुरा यादव ने झंडोतोलन किया। बरबीघा में शान से लहराया तिरंगा बरबीघा । बरबीघा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख विनोद राम, थाना में थानाध्यक्ष वैभव कुमार, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य सभापति सोनू कुमार, भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक विवेकक कुमार, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष शंभु सिंह सिंह, अस्पताल में प्रभारी डॉ फैसल अरशद ,प्रखंड जीविका कार्यालय में बीपीएम बरुन कुमार, एसकेआर कॉलेज में डॉ राज मनोहर कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में अरविंद कुमार मानव, संत मैरीस स्कूल में प्रिंसिपल प्रिंस पी जे, आदर्श विद्या भारती स्कूल में संजीव कुमार, कुशल युवा केन्द्र में अध्यक्ष अरुण कुमार, साईं कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अध्यक्ष अंजेश कुमार ने तिरंगा फहराया। चेवाड़ा : उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस चेवाड़ा। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख इन्दु देवी ने झंडोतोलन किया। मौके पर बीडीओ विपिन कुमार, ब्रह्मदेव महतो, चेयरमैन लट्टू यादव व अन्य मौजूद थे।अंचल में सीओ राकेश कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ अमृता रंजन, चेवाड़ा थाना में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, मध्य विद्यालय में एचएम भागीरथ यादव, चकंदरा पंचायत में सुनिता देवी, एकरामा में हरिनंदन यादव, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन लट्टू यादव ने झण्डोतोलन किया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार व अन्य उपस्थित थे। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के दलित टोले में अधिकारियों की उपस्थिति में वहां के बुजुर्गों द्वारा झण्डोतोलन किया गया। इधर, प्रखंड मुख्यालय परिसर में चारों तरफ कीचड़ फैला हुआ रहा। इसकी सफाई नहीं कराये जाने से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने काफी कम लोग पहुंचे। लोगों ने इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया। इधर, शेखोपुरसराय प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सोनी कुमारी, बीआरसी में रवीन्द्र राय, स्वास्थ्य केंद्र में डॉ विपिन कुमार, नगर पंचायत में मुख्य पार्षद रोहित मांझी, निमी कॉलेज में इंदु भूषण शर्मा, थाना में थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने झंडोतोलन किया। साहसी बालक सहित कई लोगों को किया गया पुरस्कृत फोटो 16 शेखपुरा 02 – शेखपुरा में साहसी बालक को पुरस्कृत करतीं डीएम जे प्रियदर्शनी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह में अच्छा काम करने वाले जिले के लोगों के अलावा कई सरकारी कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। बरबीघा के किशनपुर गांव के साहसी बालक सौरव कुमार को डीएम, एसपी एवं विधायक विजय सम्राट ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। बालक ने अपनी जान पर खेल कर गांव के तालाव में डूब रहे तीन बच्चों की जान बचाई थी। डीपीआरओ सौरव भारती ने बताया कि बालक को सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सिफारिश भेजी जा रही है। वहीं, सड़क हादसे में दो लोगों की जान बचाने वाले दो लोगों को डीएम ने सम्मानित किया। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंहा को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर डीएम और एसपी के साथ विधायक द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं, लोकसभा चुनाव में अच्छा काम करने वाले कई सरकारी कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News