आपके विधायक की बात, दैनिक NEWS4SOCIALके साथ: सपा विधायक विशंभर सिंह बोले- BJP सरकार में विकास कार्य ठप, विपक्ष के साथ नाइंसाफी हो रही – Banda News

14
आपके विधायक की बात, दैनिक NEWS4SOCIALके साथ:  सपा विधायक विशंभर सिंह बोले- BJP सरकार में विकास कार्य ठप, विपक्ष के साथ नाइंसाफी हो रही – Banda News

आपके विधायक की बात, दैनिक NEWS4SOCIALके साथ: सपा विधायक विशंभर सिंह बोले- BJP सरकार में विकास कार्य ठप, विपक्ष के साथ नाइंसाफी हो रही – Banda News

शिवम तिवारी | बांदा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बबेरू विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी विधायक विशंभर सिंह यादव ने दैनिक NEWS4SOCIALसे विशेष बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकास कार्यों में बाधाएं आ रही हैं।विधायक यादव ने बताया कि वह अपनी विधायक निधि का पूरा उपयोग क्षेत्र के विकास में कर रहे हैं।

विशंभर सिंह यादव 2007 और 2012 में लगातार दो बार विधायक के रूप में चुने गए। 2017 में वह भाजपा उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। इनकी राजनीतिक यात्रा छात्र जीवन से शुरू हुई। 1980 में वह डीएवी स्कूल कॉलेज कानपुर के अध्यक्ष रहे। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की सरकार में जनता की हर समस्या का समाधान किया गया।

बबेरू विधायक का आरोप- BJP सरकार रोक रही विकास

बांदा के बबेरू विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने BJP सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब उन्होंने क्षेत्र में 72 नई सड़कें और 3 गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बनवाए थे। लेकिन अब उनकी किसी भी योजना को मंजूरी नहीं दी जा रही है।

सवाल: विधायक बनने के 3 साल में आपने जनता के लिए कौन से काम किए

जवाब: जनता की हर जरूरी समस्या के लिए संघर्ष कर रहा हूं। उनके सम्मान की रक्षा करना, गलत मामलों में फंसने से बचाना, और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास करना मेरी प्राथमिकता है। विधायक निधि से जो भी फंड मिलता है, उसे पूरी तरह जनता के हित में लगाया जाता है।

सवाल: आपकी सरकार सत्ता में नहीं है, ऐसे में किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है

जवाब: विपक्ष के साथ पूरी तरह नाइंसाफी हो रही है। हमारे द्वारा भेजे गए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही नहीं होती। जो सड़कें खराब हैं या नई बननी चाहिए, उनके प्रस्ताव भेजने के बावजूद सरकार कोई कदम नहीं उठाती। सिर्फ सत्ता पक्ष के विधायकों के काम किए जा रहे हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में गुंडागर्दी भी बढ़ रही है, हिंदू वाहिनी और कुछ अन्य संगठनों के लोग कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

सवाल: कौन से जरूरी काम अधूरे रह गए हैं

जवाब: हर खेत तक पानी पहुंचना चाहिए, लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा है। बिजली की समस्या बनी हुई है। हमने एक कैढ़ार पंप कैनाल योजना बनाई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से वह सफल नहीं हो पाई। कई सड़कें अब भी बनने की जरूरत है, लेकिन मौजूदा सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही।

सवाल: विधायक निधि से कितना पैसा मिला और किन समस्याओं का सामना करना पड़ा

जवाब: 2022-23 में 3 करोड़, 2023-24 और 2024-25 में 5-5 करोड़ मिले। अब तक कुल 13 करोड़ की निधि आई है। इस राशि से कई जरूरी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें सड़कों का निर्माण, संस्थाओं के अधूरे काम पूरे कराना और जरूरतमंदों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता देना शामिल है। अखिलेश यादव की सरकार में कठिन और असाध्य बीमारियों के लिए 25 लाख तक की सहायता मिलती थी, लेकिन अब ऐसी कोई सुविधा नहीं है।

सवाल: 2027 में जनता आपको क्यों चुनेगी

जवाब: जब हमारी सरकार थी, तब हमने 72 नई सड़कें, 3 गवर्नमेंट इंटर कॉलेज और एक ITI स्कूल बनवाया था। जनता के लिए हमेशा खड़े रहे हैं, उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष किया है। BJP सरकार में विकास ठप है, जनता को ये साफ दिख रहा है। यही वजह है कि 2027 में लोग हमें ही चुनेंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News