आतंकी पन्नू का दावा-पाकिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवाए: पंजाब के आर्मी स्कूल के स्टूडेंट्स को उकसाया, बोला- अपने परिवार को बचा लो – Patiala News

6
आतंकी पन्नू का दावा-पाकिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवाए:  पंजाब के आर्मी स्कूल के स्टूडेंट्स को उकसाया, बोला- अपने परिवार को बचा लो – Patiala News

आतंकी पन्नू का दावा-पाकिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवाए: पंजाब के आर्मी स्कूल के स्टूडेंट्स को उकसाया, बोला- अपने परिवार को बचा लो – Patiala News

आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर स्टूडेंट्स को उकसाया है।

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि पटियाला के कैंट इलाके में आर्मी स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। पन्नू ने वीडियो में दीवार पर नारे लिखे दिखाए।

.

आतंकी पन्नू ने वीडियो में आर्मी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी उकसाया। उसने कहा कि पाकिस्तान से युद्ध में तुम्हारे परिवार के लोग मारे जा सकते हैं। 1971 की लड़ाई की तरह मारे जाएंगे। ये आर्मी स्कूल के बच्चों की जिम्मेदारी है कि अपने परिवार को बचा लो।

हालांकि, दैनिक NEWS4SOCIALइस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आने के बाद पटियाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

31 मार्च को आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने जालंधर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखवाए।

अंबेडकर जयंती पर भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की 31 मार्च को भी पन्नू ने पंजाब में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उसने वीडियो जारी कर दावा किया था कि फिल्लौर के नंगल क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। जालंधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान नकोदर के सुखबीर सिंह उर्फ राजन और अवतार सिंह उर्फ तारी के रूप में हुई।

पुलिस जांच में सामने आया था कि दोनों किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए आतंकी पन्नू के लिंक में थे। उसके कहने पर ही इन्होंने खालिस्तानी नारे लिखे थे।

2019 में SFJ भारत में बैन हुआ, 2020 में पन्नू आतंकी घोषित भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई 2019 को SFJ को उसकी गतिविधियों के लिए UAPA के तहत एक गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंधित कर दिया। गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा है।

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। 2020 में सरकार ने SFJ से जुड़े 40 से ज्यादा वेब पेज और यूट्यूब चैनलों को बैन किया। SFJ और पन्नू के खिलाफ भारत में 15 मामले दर्ज हैं। इनमें पंजाब में देशद्रोह के 3 मामले भी शामिल हैं।

पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह पंजाबी भाषा में ऑडियो और वीडियो संदेश जारी करता है। इसमें वह पंजाबी युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काता है। यही नहीं, पैसे का लालच देकर वह पंजाब-हरियाणा में सरकारी इमारतों में खालिस्तानी झंडा भी लगवा चुका है।

भारतीय एजेंट पर लगे थे पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को निखिल को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। निखिल पर अमेरिका में केस चलाया गया, जहां उसने खुद को निर्दोष बताया था।

अमेरिकी एजेंसी FBI के मुताबिक पन्नू को मारने की साजिश 2023 में PM नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त की गई थी। भारत के एक पूर्व अफसर (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता से पन्नू की हत्या की साजिश रचने को कहा था।

———————————

पन्नू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

आतंकी पन्नू बोला- भारत से जान का खतरा, अमेरिका में मेरी हत्या की कोशिश हुई

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत से जान का खतरा बताया है। कनाडाई न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कहा कि अमेरिका में भारत सरकार के इशारे पर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पंजाबियों के लिए अलग देश मांगने पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई, इसके बावजूद वह खालिस्तान के लिए रेफरेंडम बंद नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News