आठ साल बड़ी Farah Khan के प्यार में पागल हो गए थे Shirish Kunder, यूं किया था प्रपोज h3>
नई दिल्ली: बॉलीवुड में जब भी पावरफुल महिलाओं का नाम लिया जाता है फराह खान (Farah Khan) का नाम जरूर आता है. फराह खान (Farah Khan) का नाम जहां आता है वहां उनके पति शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) का भी नाम जरूर लिया जाता है. शिरीष कुंदर (Shirish Kunder Birthday) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. इनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं शिरीष और फराह की प्रेम कहानी के बारे में.
शिरीष के बारे में
शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) का जन्म 24 मई 1973 को मैंगलोर में हुआ था. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद मोटोरोला कंपनी में काम करना शुरू कर दिया. करीब चार साल तक मोटोरोला में काम करने के बाद शिरीष ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया. शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया.
‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई पहली मुलाकात
शिरीष और फराह (Shirish And Farah) की लव स्टोरी फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सेट पर शुरू हुई थी. शिरीष को फराह बहुत पसंद थीं, ऐसे में जब उन्हें फिल्म के लिए बतौर एडिटर जॉब ऑफर किया गया तो उन्होंने तुरंत ही बिना कुछ सोचे समझे हां कह दिया था. शिरीष को इस जॉब के लिए पैसे भी कम ही मिले थे. लेकिन, आठ साल बड़ी फराह के लिए शिरीष ने इस जॉब के लिए हां कर दी थी.
फराह को शिरीष के प्यार का हुआ एहसास
फराह शिरीष (Farah Shirish Love Story) की भावनाओं से बेखबर थीं. वह अपनी फिल्म के साथ ज्यादा बिजी रहती थीं क्योंकि उनके पास प्यार के लिए समय नहीं था. जल्द ही उन्होंने महसूस किया कि शिरीष एक अक्लमंद व्यक्ति हैं और वो उनकी तरफ आकर्षित होने लगीं. इसके बाद उन्होंने 7 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था.
शिरीष ने किया था प्रपोज
शिरीष (Shirish Kunder) ने फराह के सामने पहले प्रपोजल रखा था. लेकिन वे टाइमपास नहीं करना चाहते थे, बल्कि फराह के साथ अपना भविष्य देख रहे थे. फराह ने टॉक शो के दौरान बताया था, ‘शिरीष ने मुझसे कहा कि डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहतीं, तो चली जाओ. मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता. अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं, तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे.’
तीन बच्चों के पिता हैं शिरीष
फराह (Farah Khan) ने बहुत सोच-विचार किया और फिर शिरीष (Shirish Kunder) के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया. 2004 में उन्होंने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में शादी और निकाह किया. आज दोनों ट्रिपलेट्स जार, दीवा और आन्या के माता-पिता बन चुके हैं.
Advertising
यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस को जब डॉन से हुआ था प्यार, पहुंचीं सलाखों के पीछे, करियर भी हुआ बर्बाद
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर News4Social के Entertainment Facebook Page को लाइक करें