आज से दो दिनों का पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त, जमकर खरीदारी शुरू | Auspicious time of Pushya Nakshatra for two days, shopping starts fier | Patrika News

143
आज से दो दिनों का पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त, जमकर खरीदारी शुरू | Auspicious time of Pushya Nakshatra for two days, shopping starts fier | Patrika News

आज से दो दिनों का पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त, जमकर खरीदारी शुरू | Auspicious time of Pushya Nakshatra for two days, shopping starts fier | Patrika News

पुष्य नक्षत्र पर वस्तुओं की खरीदी का बड़ा महत्व होता है। हर किसी को इस दिन का इंतजार रहता है। वे मुुहूर्त देखकर चीजें खरीदने के लिए जाते हैं। कारोबार में भी इस दिन बड़ा उछाल आता है। इसकी तैयारियां व्यापारी लंबे समय से करते हैं। इसलिए बड़ा स्टॉक किया जाता है। इस स्टॉक का उपयोग धनतेरस और दीपावली के दिन भी होता है। इस साल माहौल ठीक होने से अच्छे कारोबार की उम्मीद की जा रही है। लोगों ने पहले से कई चीजों की बुकिंग कर रखी है। इसमें ज्वेलरी और वाहन शामिल हैं। इसी प्रकार मकान और दुकानों की बिक्री भी की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्री कार्यालय में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। फाइनेंस कंपनियों और बैंकों ने ग्राहकों को सस्ते एवं अधिक मात्रा में ऋण का इंतजाम किया है। इसका लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

टीवी, फ्रीज और वाशिंग मशीन की मांग
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी उछाल देखने को मिल रहा है। इस साल सभी कंपनियों ने नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन के अलावा म्यूजिक सिस्टम और घरेलू वस्तुओं के उपयोग की चीजों का बाजार भरा है। इनके स्टोर्स भी नई तकनीक और वेरायटी वाले उत्पादों से भरे हुए हैं। इस क्षेत्र में 6 से 8 करोड़ की बिक्री होगी।

home plots

मकान और प्लॉट की पहले से बुकिंग
रियल एस्टेट में इस साल जबर्दस्त उछाल देखने को मिल रहा है। तैयार मकानों की पूछपरख और खरीदी हो रही है। प्लॉट की बुकिंग भी लोग कर रहे हैं। कई लोगों ने पुष्यनक्षत्र पर गृह प्रवेश की योजना बनाकर रखी है। बिल्डर्स का कहना है कि ग्राहकों को उनकी पसंद का घर दिलाया जा रहा है। उनके लिए आकर्षक योजनाएं भी लॉन्च की गई हैं। मंगलवार को 12 से 15 करोड़ का कारोबार हो सकता है।

automobile.jpg

फर्नीचर का नया स्टॉक
शहर में फर्नीचर का बड़ा कारोबार है। कई निर्माता हैं जो कि इन्हें तैयार करते हैं। फर्नीचर का कारोबार भी दीपावली पर खूब चलेगा। इसकी तैयारियां कारोबारियों के साथ ग्राहकों ने कर रखी हैं। इसका कारोबार 6 से 8 करोड़ का होने का अनुमान है।

नई तकनीक वाले वाहनों की मांग
ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए पुष्य नक्षत्र का दिन फायदेमंद साबित होगा। सभी एजेंसियों में इस समय नई तकनीक और डिजाइन के वाहन उपलब्ध हैं। मोटरसाइकल और स्कूटर का बड़ा स्टॉक किया गया है। लोगों की पसंद और क्रय शक्ति को ध्यान में रखकर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। कारों की बुकिंग पहले हो चुकी है। इस क्षेत्र में 8 से 10 करोड़ का कारोबार हो सकता है।

GOLD

सराफा बाजार में बढ़ी रौनक
पुष्य नक्षत्र पर सोना और चांदी के गहनों को खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस मुहूर्त पर खरीदे गए गहने शुभकारी होते हैं। इसलिए लोगों को दीपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का इंतजार रहता है। आगे शादियों का सीजन भी आ रहा है। इसलिए भी बिक्री बढ़ जाती है। मंगलवार को सराफा बाजार इसलिए सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा। इस क्षेत्र में 10 से 12 करोड़ का कारोबार हो सकता है।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News