आज शाम दिल्ली जा सकते हैं सम्राट चौधरी: कैबिनेट विस्तार को लेकर शाह-नितिन नवीन से होगी मुलाकात; नीतीश कुमार से भी मिले – Patna News

0
आज शाम दिल्ली जा सकते हैं सम्राट चौधरी:  कैबिनेट विस्तार को लेकर शाह-नितिन नवीन से होगी मुलाकात; नीतीश कुमार से भी मिले – Patna News

आज शाम दिल्ली जा सकते हैं सम्राट चौधरी: कैबिनेट विस्तार को लेकर शाह-नितिन नवीन से होगी मुलाकात; नीतीश कुमार से भी मिले – Patna News


बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज है। आज सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। जहां कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई। सूत्र बता रहे हैं कि सम्राट चौधरी आज शाम ही दिल्ली जाएंगे। जहां वो पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले से दिल्ली में हैं। कल शुक्रवार को संजय झा ने नितिन नवीन से मुलाकात भी की थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल्द ही एक अणे मार्ग स्थित CM हाउस में शिफ्ट होंगे। आज ही नीतीश कुमार CM हाउस छोड़कर 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में शिफ्ट हुए हैं। सम्राट चौधरी ने वहां उनसे मुलाकात की, फिर सीधे एक अणे मार्ग पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट रूके और CM हाउस का जायजा लिया। अधिकारियों को कुछ जरूरी निर्देश दिए। आवास में इंटीरियर का कुछ काम होना है। उसके बाद सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे। मरीन ड्राइव रिवरफ्रंट पार्क का जायजा लेंगे सीएम बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पद संभालने के बाद लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पहुंचकर गंगा किनारे बन रहे अत्याधुनिक रिवरफ्रंट पार्क का निरीक्षण करेंगे। इस परियोजना में किड्स जोन, सेल्फी पॉइंट, ओपन स्पेस और कमर्शियल मार्केट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी महावीर मंदिर पहुंचेंगे। अब तक उन्होंने करीब 10 से भी अधिक मंदिर में दर्शन किए हैं। आए दिन वह किसी न किसी मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करते हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें पटना मेट्रो, शहर की ड्रेनेज व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। गया-बोधगया दौरे में दिए सख्त निर्देश शुक्रवार को मुख्यमंत्री गयाजी और बोधगया पहुंचे थे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण किया। ई-रिक्शा से जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर सख्त निर्देश दिए। फल्गु नदी तट और देवघाट क्षेत्र का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री बोधगया पहुंचे। यहां महाबोधि मंदिर में दर्शन कर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्किट को और आकर्षक बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि, ‘गयाजी और बोधगया केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि बिहार की वैश्विक पहचान हैं। इसलिए यहां विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।’

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News